हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिंदू-मुस्लिम धर्म ने कराया ब्रेकअप, Himanshi Khurana-Asim Riaz के करीबी ने किया खुलासा

Himanshi Khurana-Asim Riaz: बीते साल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का ब्रेकअप हो गया था। वहीं, अब इन दोनों के ब्रेकअप पर एक करीबी ने खुलासा किया कि ‘धर्म’ की वजह से दोनों अलग हो गए।

विज्ञापन
Himanshi Khurana, Asim Riaz

Himanshi Khurana-Asim Riaz: ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि कई बार टीवी इंडस्ट्री की भी प्रेम-कहानियां अधूरी रह जाती है। बीते साल मोस्ट पॉपुलर कपल आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का ब्रेकअप हो गया था। दोनों के अलग होने की वजह आज भी फैंस जानना चाहते हैं। अब एक करीबी ने इसका खुलासा कर दिया है। जी हां, आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के अलग होने की वजह सामने आ गई है।

करीबी ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में एक करीबी ने हिमांशी खुराना और असीम रियाज के ब्रेकअप को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। इस दौरान करीबी ने कहा कि ‘धर्म’ की वजह से दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में करीबी ने दावा किया कि दोनों ने अपने धर्म की मान्यताओं की वजह से अलग होने का फैसला किया।

असीम की मिस्ट्री गर्ल पर कुछ नहीं कहना चाहती हिमांशी

करीबी ने आगे कहा कि ये बहुत खराब हो गया था और हिमांशी आज भी इस पर बात करने से बचती हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने असीम की मिस्ट्री गर्ल संग नजर आने पर भी रिएक्ट नहीं किया। इसके आगे सोर्स ने कहा कि हिमांशी को इससे बाहर आने में समय लगा। हालांकि अब कभी अगर फिर से हिमांशी किसी के साथ रोमांटिकली इनवॉल्व होंगी, तो वो असिम नहीं होने वाले। इसके साथ ही वो अभी अपने काम पर ध्यान दे रही हैं।

विज्ञापन

कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?

गौरतलब है कि बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss) में मांशी खुराना और असिम रियाज एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था। शो के बाहर आने के बाद भी दोनों में प्यार बढ़ता रहा और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। हिमांशी और असिम ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया और बीते साल 2023 में दोनों ने धर्म की वजह से अपनी राहें अलग कर ली। इसकी जानकारी दोनों ने खुद फैंस को दी थी।

ब्रेकअप पर क्या बोलीं थी हिमांशी?

दरअसल, जब हिमांशी और असिम ने अपने अलग होने की खबरों को ऑफिशियल किया था। तब हिमांशी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हां, अब हम साथ नहीं रह रहे हैं और अलग हो गए हैं। हम दोनों ने साथ में जो टाइम बिताया है, वो बहुत कमाल का था, लेकिन अब हम अलग हो चुके हैं। हम दोनों के रिश्ते के सफर बेहद खूबसूरत रहा है। हिमांशी ने कहा था कि अब हम अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही हिमांशी ने कहा था कि हम अपनी प्राइवेसी के लिए भी रिक्वेस्ट करते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- लंदन के नाइट क्लब में मिस्ट्री ब्वॉय संग स्पॉट हुईं सुहाना, वीडियो देखकर बताएं कौन है वो?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola