हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आसिम रियाज से ब्रेकअप के बाद Himanshi Khurana ने किया Move on, अब इस एक्टर के साथ आईं नजर

Himanshi Khurana and Asim Riaz: हिमांशी खुराना ने ब्रेकअप के बाद अब मूव ऑन करने का फैसला ले लिया है और वो एक्शन मोड में आ गई हैं, एक एक्टर के साथ उनकी फोटोज भी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
image credit-social media

Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने सोशल मीडिया के माध्यम से आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप का खुलासा किया था। हिमांशी ने लिखा था कि दोनों ही लोगों ने अपनी धार्मिक आस्थाओं का ख्याल रखते हुए ये फैसला लिया है। उन्होंने फैंस से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश भी की थी। लेकिन इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना की खूब ट्रोलिंग हुई थी। इन सबके बीच हिमांशी ने सोशल मीडिया से दूर ही रहने का फैसला किया था। लेकिन अब हिमांशी ने खुद को ब्रेकअप के गम से मूव ऑन करने की पूरी तैयारी कर ली है। उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है कि हिमांशी अब काम पर वापस लौट आई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हालिया तस्वीरों में हिमांशी टीवी एक्टर गौतम गुलाटी के साथ नजर आ रही हैं। गौतम बाइक पर बैठे हुए हैं और स्टनिंग ब्लैक जैकेट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ये कह सकते हैं कि प्रोजेक्ट में इन दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री जरूर देखने को मिलेगी। हिमांशी अपने हर प्रोजेक्ट में एक नए चार्म के साथ नजर आती हैं, और उनकी खूबसूरती को देख दर्शक खुद खिंचे चले आते हैं। हालांकि, अब तक इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं साझा की गई है। वहीं हिमांशी के फैंस इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

बिग बॉस-13 में हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की मुलाकात बिग बॉस-13 में हुई थी। इस रियलिटी शो के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। 4 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने ब्रेकअप का फैसला किया था। इसके बाद से ही लोगों की नजरें हिमांशी खुराना पर टिकी हुई हैं। हालांकि अब वो एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं आसिम रियाज अपने आगामी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबर से इनके फैंस काफी गम में हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola