Highest Grossing Indian Movies Day 1 Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार ओपनिंग की और जमकर नोट छापे। हालांकि, पहले दिन ही इस फिल्म का सामना सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ से हुआ, लेकिन ‘फतेह’ को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने दमदार शुरुआत की और पहले ही दिन दुनियाभर में 186 करोड़ रुपये की कमाई की। आइए जान कि वो कौन-सी फिल्में हैं, जिन्होंने अपने ओपनिंग डे पर कमाल की कमाई की।
इन फिल्मों ने पहले दिन लूटा बॉक्स ऑफिस
- पुष्पा 2
- आरआरआर
- बाहुबली 2
- कल्कि 2898 एडी
- गेम चेंजर
पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ जो बीते साल यानी 2024 में 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही यानी ओपनिंग डे पर ही कमाल किया और जमकर नोट छापे। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 294 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
आरआरआर
राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने भी अपने ओपनिंग डे पर कमाल की कमाई की थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही दुनियाभर में 223 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
बाहुबली 2
प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने भी अपनी रिलीज के पहले दिन कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ थी और बॉक्स ऑफिस लूटा था। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 214 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
कल्कि 2898 एडी
प्रभास और दीपिका की इस फिल्म की बात करें तो इसने भी अपनी रिलीज के दिन जमकर बवाल काटा और खूब नोट छापे। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 191.50 करोड़ की कमाई की थी।
गेम चेंजर
साउथ मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की बात करें तो ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 186 करोड़ की कमाई की है। वहीं, अगर फिल्म के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में पहले दिन 51 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म की कमाई में गिरावट
गौरतलब है कि राम चरण की इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले ही एक्साइटमेंट बनी हुई थी। फिल्म के ट्रेलर के बाद ही लोग इसे देखने के लिए एक्साइटेड हो गए थे। हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें- Game Changer को दूसरे ही दिन तगड़ा झटका, Fateh की भी फूली सासें, क्या रही फिल्म की कमाई?
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
5 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
6 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
6 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
8 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
9 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 day agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
1 day ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
1 day agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
1 day agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines