Highest-Grossing Indian film: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिलीज तो कई सालों पहले हुई थी, लेकिन आज की बड़ी फिल्मों के मुकाबले सबसे ज्यादा टिकट बेचे थे और आरआरआर या जवान जैसी बड़ी फिल्में इस रिकॉर्ड से बेहद दूर हैं।
आरआरआर या जवान से तीन गुना ज्यादा
ये तो जगजाहिर है कि आज एक करोड़ टिकट बेचने वाली फिल्म 20 साल पहले पांच गुना अधिक टिकट बेचने वाली फिल्मों की तुलना में तेजी से ज्यादा कमाई करती है और इसकी वजह एक ही है और वो है बढ़ती। यही कारण है कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में हमेशा हालिया रिलीज फिल्मों का दबदबा रहता है। छह दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने 15 करोड़ टिकट बेचे थे, जो आरआरआर या जवान से तीन गुना ज्यादा है। वहीं, अगर यह फिल्म आज रिलीज होती तो 4000 करोड़ का बिजनेस करती।
‘मुगल-ए-आजम’
अगर हम भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर या सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो इसका टैग ‘दंगल’ को जाता है, जिसने 3650 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन उस वक्त जिसने फिल्म ने इतने टिकट बेचे थे वो ‘मुगल-ए-आजम’ थी। भारत की सबसे पसंदीदा और सफल फिल्मों में से एक ये फिल्म साल 1960 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
Highest-Grossing Indian film
4000 करोड़ की कमाई
तब फिल्म ने दुनिया भर में 11 करोड़ की कमाई की थी, जो उस समय सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। हालांकि उस दौरा में फिल्म के टिकट की कीमत बेहद कम हुआ करती थी, लेकिन अगर यही फिल्म साल 2024 में रिलीज होती, तो इसके हिसाब से ये 4000 करोड़ की कमाई करती। अनुमान है कि ‘मुगल-ए-आजम’ ने उस वक्त दुनिया भर में 15 करोड़ से अधिक टिकटें बेचीं, जो आज एक अकल्पनीय संख्या है। हालांकि, इसकी तुलना में ‘जवान’ ने 5 करोड़ टिकटें बेचीं।
ज्यादा कमाई वाली फिल्में
अगर इस आंकडे़ के आधार पर देखा जाए तो दूसरे नंबर पर फिल्म ‘शोले’ है। आमिर खान की दंगल अपने ने 2920 करोड़ की कमाई की थी और ये तीसरे नंबर पर है। अन्य दस फिल्मों में बाहुबली द कन्क्लूजन, मदर इंडिया, हम आपके हैं कौन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और आवारा शामिल हैं, जिनमें से सभी ने उस वक्त के हिसाब से 2000 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
यह भी पढ़ें- यार तेरा गैंगस्टर है… Baba Siddique ही हत्या में शामिल आरोपी ने सोशल मीडिया पर बघारी थी शेखी!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines