Highest Budget Movie: हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ और हॉलीवुड अक्सर ही अपने बड़े बजट की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कोई फिल्म अगर बड़े बजट की है, तो जाहिर है कि उससे उम्मीदें भी उतनी ही लगाई जाएंगी, लेकिन कई बार बड़े बजट की फिल्में भी फ्लॉप हो जाती हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो अब तक के इतिहास में सबसे बड़े बजट में बनी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘फास्ट एक्स’
दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘फास्ट एक्स’ है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर राज किया और ये अभी भी फैंस को पसंद है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस फिल्म में ऐसा क्या था, जो इसको लेकर इतना हाइप बना, तो आपको बता देते हैं कि इस फिल्म में इसका एक्शन सीक्वेंस, कहानी और इसके ग्राफिक्स इतने कमाल के थे कि इसने आते ही लोगों का दिल जीत लिया।
करोड़ों डॉलर खर्च हुए
इस फिल्म को बनाने में बड़ी लागत आई थी और 2 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म पर करोड़ों डॉलर खर्च किए गए थे। फिल्म ‘फास्ट एक्स’ एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की कहानी डैन मेजो, जस्टिन लिन और जैक डीन ने मिलकर लिखी है। वहीं, अगर इसके बजट की बात करें को मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म पर करीब 379 मिलियन डॉलर (लगभग 32 अरब रुपये) का खर्चा आया था।
5,920 करोड़ रुपये फिल्म की कमाई
वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 5,920 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जो अपने आपमें ही बहुत बड़ी कमाई है। इस फिल्म की बात करें तो ‘फास्ट एक्स’ (2023) ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज की दसवीं मेन फिल्म है। हालांकि अगर इसके स्पिन-ऑफ को गिना जाए तो ये ग्यारहवीं फिल्म होगी।
फिल्म की कास्ट
इसके अलावा अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें विन डीजल फिर से डोमिनिक टोरेटो के रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म में विन डीजल के अलावा जेसन मोमोआ, मिशेल रोड्रिग्ज, चार्लीज थेरॉन, जॉन सीना, टायरेस गिब्सन और अन्य कई मशहूर कलाकार थे, जिन्होंने फिल्म में बेहद कमाल का काम किया है।
यह भी पढ़ें- Pawan Kalyan अस्पताल में, मेडिकल जांच हुई शुरू, आखिर क्या है वजह?
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
3 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
10 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines