Sushant singh Case, Rhea Chakraborty: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। दरअसल, रिया को दुबई जाना था, लेकिन एक्ट्रेस के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ था, जिसकी वजह से वो देश के बाहर नहीं जा सकती थी।
वहीं, आज हाईकोर्ट ने सीबाआई द्वारा जारी किए गए इस नोटिस को कुछ दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है और एक्ट्रेस को दुबई जाने की इजाजत मिल गई है।
यह भी पढ़ें- Ayesha Khan दिन में कई बार Aoora को करती हैं KISS, ‘बिग बॉस’ में कंफर्टेबल फील नहीं करते सिंगर!
सीबीआई ने रिया के खिलाफ जारी किया था लुक आउट नोटिस
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती आरोपी है। हालांकि अभी भी इस मामले की जांच चल रही है। इस बीच अभिनेत्री रिया का कहना था कि उन्हें किसी कार्यक्रम के लिए 27 दिसंबर, 2023 से लेकर 2 जनवरी, 2024 तक के लिए दुबई जाना है। इस पर सीबीआई ने एक्ट्रेस के खिलाफ लुक आउट नोटिस (देश के बाहर नहीं जा सकती) जारी कर दिया था, जिसकी आज यानी 26 दिसंबर को सुनवाई थी।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने की रिया की याचिका पर सुनवाई
वहीं, रिया ने सीबीआई के इस नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर आज जज कमल काथा और जितेंद्र जैन की मौजूदगी में सुनवाई हुई। इस सुनवाई में दोनों पक्षों की तरफ से अपनी-अपनी दलीलें दी गई। रिया के वकील अभिनव चंद्रचूड ने सुनवाई में कहा कि अभिनेत्री मुंबई की रहने वाली हैं और उनका पूरा परिवार भी मुंबई में रहता है। रिया अपने कार्यक्रम के बाद वापस भारत लौट आएंगी और उन्होंने हमेशा हर तफ्तीश में सपोर्ट किया है, ऐसे में एक्ट्रेस को दुबई जान की इजाजत मिलनी चाहिए।
सीबीआई के वकील ने अपनी बहस में कहा- रिया का जाना जरुरी नहीं
इस सुनवाई में सीबीआई ने रिया की याचिका का विरोध करते हुआ कहा कि अभिनेत्री रिया जिस कंपनी की तरफ से दुबई जाने के लिए कह रही है, वो उसकी ब्रांड एंबेसडर नहीं है। उस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर कोई और एक्ट्रेस है, तो ऐसे में उनका जाना जरुरी नहीं है। अगर रिया को इसके लिए इजाजत चाहिए तो उन्हें इसके लिए पाटणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी होगी। बता दें कि ये बहस सीबीआई के वकील श्रीराम शिरसाठ की तरफ से की गई। हालांकि अब रिया को दुबई जाने की परमिशन मिल गई है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
6 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
8 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines