Bigg Boss 19: सलमान खान के अपकमिंग रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार शो में खूब बवाल और जमकर राजनीति होने की संभावना है। अब जब टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे नेतागिरी पर उतरेंगे तो मजा तो आएगा ही। वहीं, अब टीवी की भोली एक्ट्रेसेस कैसे पॉलिटिक्स करेंगी ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। या हो सकता है कि टीवी की ये बहुएं सबसे बेहतरी तरीके से अपनी सरकार चलाएं, जैसे वो अपने कंधों पर शो चलाती हैं। ऐसे में अब खबर सामने आई है कि पॉपुलर एक्ट्रेस हिबा नवाब को भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए अप्रोच किया गया है।
हिबा नवाब को मिला ‘बिग बॉस’ का ऑफर
हिबा नवाब हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो ‘झनक’ में नजर आ रही थीं। कुछ समय पहले ही हिबा नवाब ने शो ‘झनक’ को अलविदा कहा है। ऐसे में हो सकता है कि वो ‘बिग बॉस सीजन 19’ का हिस्सा बन जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस हिबा नवाब और ‘बिग बॉस सीजन 19’ के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। वो इस वक्त कोई शो नहीं कर रहीं, तो उनकी ‘बिग बॉस’ में एंट्री इतनी मुश्किल नहीं लग रही। हालांकि, अभी तक उनके शो में आने की खबर कन्फर्म नहीं हुई है।
हिबा ने दिए कई हिट शोज
हिबा नवाब ने अभी तक ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आने को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। आपको बता दें, हिबा नवाब ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने Ssshhhh…Phir Koi Hai, ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ और ‘सात फेरे- सलोनी का सफर’ जैसे शोज में बचपन में ही काम करना शुरू कर दिया था। हालांकि, हिबा को टीवी पर असली पहचान स्टारप्लस के शो ‘तेरे शहर में’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने बैक टू बैक ‘मेरी सासू मां’, ‘भाग बकूल भाग’, ‘जीजाजी छत पर हैं’, ‘जीजाजी छत पर कोई है’ और ‘वो तो है अलबेला’ जैसे शोज किए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए मेकर्स ने खेला नया दांव, किस मशहूर रैपर को दिया सलमान खान के शो का ऑफर?
‘जीजाजी छत पर हैं’ से पूरी दुनिया में मशहूर हुईं हिबा नवाब
आपको बता दें, हिबा नवाब को ‘जीजाजी छत पर हैं’ से खूब फेम मिला। ये उनके करियर का अबतक का सबसे कामयाब शो माना जाता है। 28 साल की इस एक्ट्रेस की कुछ समय पहले डेटिंग रूमर्स भी सामने आई थीं। एक्टर कृषाल आहूजा संग हिबा नवाब की नजदीकियों की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब अगर वो ‘बिग बॉस’ के घर में आती हैं तो फैंस को उनके कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines