Hera Pheri 3: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा फिल्म के सीक्वल को लेकर खास अपडेट सामने आया है। ‘हेरा फेरी’ (Hera Pheri) एक ऐसी फिल्म है, जिसकी रिलीज को भले ही 25 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही है। उल्टा इस फिल्म को अब शायद पहले से भी ज्यादा पसंद किया जाता है। आज भी लोग ‘हेरा फेरी’ के डायलॉग्स को एन्जॉय करते हैं और मजाक में इसका इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसे में इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है।
अक्षय कुमार को मिला खास तोहफा
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ‘हेरा फेरी 3’ आने वाली है। अब इन दावों में कितना दम है वो भी पता चल गया है। आपको बता दें, आज बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर और स्क्रीन राइटर प्रियदर्शन (Priyadarshan) का जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर है। ये दोनों साथ में कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं। ऐसे में आज अक्षय ने प्रियदर्शन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक पोस्ट शेयर किया था।
‘हेरा फेरी’ के डायरेक्टर ने बर्थडे पर दी गुड न्यूज
अपने X हैंडल से अक्षय ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रियन सर! किसी हॉन्टेड सेट पर, भूतों से घिरे हुए… रियल और अनपेड एक्सट्राज दोनों के साथ दिन बिताने से बेहतर जश्न मनाने का क्या तरीका हो सकता है? एक मेंटर और एकमात्र इंसान होने के लिए शुक्रिया, जो गड़बड़ी को एक मास्टरपीस की तरह बना सकता है। आपका दिन कम रीटेक से भरा हो। आपको एक शानदार साल की शुभकामनाएं!’ उनके इस स्पेशल मैसेज पर डायरेक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद अक्षय के साथ-साथ फैंस भी खुशी से झूम उठे।
यह भी पढ़ें: टीवी और फिल्म एक्टर्स में हो रहा भेदभाव? Saath Nibhaana Saathiya एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी
‘हेरा फेरी 3’ बनाना चाहते हैं डायरेक्टर
प्रियदर्शन ने लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया अक्षय। बदले में मैं आपको एक गिफ्ट देना चाहूंगा, मैं हेरा फेरी 3 करना चाहता हूं, क्या आप तैयार हैं अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल?’ अब उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद फैंस में अलग ही एनर्जी आ गई है। अब ये तीनों क्या जवाब देते हैं? फैंस को बस उसी का इंतजार हो रहा है। अगर सब ठीक रहा तो जल्द ही बड़े पर्दे पर ‘हेरा फेरी 3’ देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
19 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
21 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
22 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
23 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines