Hema Sharma on Nikhil Patel: एक तरफ बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रह चुकी हेमा शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर बिग बॉस 13 की दलजीत कौर भी अपने निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में हैं। दोनों ही अपने-अपने पतियों को लेकर कुछ ना कुछ कहती नजर आ ही जाती हैं। इस बीच अब हेमा शर्मा यानी वायरल भाभी ने दलजीत कौर के दूसरे पति निखिल पटेल के बारे में भी खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं कि हेमा ने निखिल को लेकर क्या कहा है?
हेमा शर्मा ने खोली पोल
दरअसल, हाल ही में हेमा शर्मा ने TellyChakkar को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में वायरल भाभी ने निखिल पटेल के बारे में भी बात की। इस दौरान हेमा ने अपने पति गौरव सक्सेना के बारे में कई बातें रिवील की। इस दौरान हेमा ने कहा कि आज भी मेरे एक्स हसबैंड के बारे में कोई नहीं जानता है क्योंकि मैंने कभी कुछ कहा नहीं। जब मैंने वीडियो बनानी शुरू की, तो वहां पर दलजीत कौर का नाम आता है।
वायरल भाभी ने उगला सच?
फिर जब हेमा से पूछा गया कि उनका दलजीत कौर से साथ क्या कनेक्शन है, तो इस पर वायरल भाभी ने जवाब दिया कि ऐसा है कि दलजीत कौर के जो पति हैं निखिल पटेल को इनकी कंपनी के काम करते हैं। हेमा कहती हैं कि दोनों में बहुत कनेक्शन हैं। वायरल भाभी ने आगे बताया कि जब दलजीत और निखिल शादी करने वाली थे, तो वो उनसे मिलने के लिए आए थे।
हेमा से मिलने आए थे दलजीत और निखिल
हेमा ने कहा कि ये दोनों बस ये देखने के लिए आए थे कि हम दोनों कितने खुश हैं और हम कितने खुश होंगे शादी करके। मैं खुश नहीं थी, मेरे जो पति हैं मैं उनके एहसान के तले इतना दबी थी कि कुछ नहीं कह पा रही थी, लेकिन मेरे दिल से बस ये ही निकल रहा था कि यार दलजीत शादी मत करना मैं बहुत परेशान हूं। इसके बाद हेमा से निखिल के बारे में पूछा गया कि क्या निखिल भी वैसा ही इंसान है।
गौरव ने करवाई शादी की शॉपिंग
इस सवाल पर हेमा शर्मा जवाब देती हैं कि मैं निखिल को बस एक ही बार मिली हूं। दूसरी बार मिली नहीं, पहली बार में ही वो चड्ढी पहनकर आया था और अंग्रेजी बोल रहा था। दलजीत मुझे थोड़ी-सी इमोशनल लग रही थी। निखिल पटेल को सारी ज्वैलरी गौरव ने ही खरीदवाई हैं और वहीं से ली हैं, जहां से मैं खरीदती हूं और ये बात मुझे सुनार से पता लगी है, गौरव ने नहीं बताई है।
मुझे मरते हुए छोड़कर भागा- हेमा
उनकी शादी के लिए गौरव मुझे मरते हुए छोड़कर भागा था क्योंकि उनकी शादी में कोई अड़चन ना आ जाए। शादी में बाउंसर भी थे क्योंकि ये डर था कि निखिल का तलाक नहीं था तो उनकी पहली वाइफ ना आ जाए और क्यों तमाशा ना हो जाए।
यह भी पढ़ें- Liam Payne की मौत के गम में टूटीं गर्लफ्रेंड, मशहूर सिंगर के निधन के 7 दिन बाद छलका दर्द
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
9 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
10 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
10 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
10 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
11 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
12 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
13 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
14 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
15 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines