हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का जलवा, ग्लैमरस अंदाज से लूटे दिल

विज्ञापन

Esha Deol Video: बॉलीवुड कपल हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) भले ही इन दिनों पर्दे से गायब हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव देखी जाती हैं। इसी कड़ी में ईशा ने अपना एक ग्लैमरस वीडियो (Esha Deol Video) साझा किया है, जिसमें उनकी खूबसूरती और अदा फैंस को दीवाना बना रही है।

ईशा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Esha Gupta Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस अपनी गीले बालों और नो-मेकअप लुक को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके बाद ईशा पलक झपकते ही स्टनिंग अवतार ले लेती हैं। एक्ट्रेस को ऑल ब्लैक अटायर के साथ एस्थेटिक जूलरी पहने हॉटनेस का जलवा बिखेरते देखा जा रहा है।

ईशा का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस क्लिप को लाइक करते हुए बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्ट को साझा करते हुए हेमा मालिनी की लाडली ने कैप्शन में लिखा है,’ये फन था।’ वहीं, इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में तकरीबन 18 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,मैम मैं आपका बड़ा फैन हूं।’ दूसरे ने लिखा,’आप बहुत हॉट और खूबसूरत लग रही हैं मैम।’ बाकी फैंस भी ईशा को ग्लैमरस, स्टनिंग, प्रीटी, गॉर्जियस और लवली बताते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, ईशा देओल ने अपने करियर में कुछ हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘काल’, ‘नो एंट्री’ और ‘धूम’ शामिल है। एक्ट्रेस को आखिरी बार 4 मार्च 2022 को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘रुद्रा’ में देखा गया था। हालांकि, ये सीरीज भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो, ईशा ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्तानी के साथ शादी की। कपल की दो बेटियां हैं, जिनका नाम मिराया तख्तानी और राध्या तख्तानी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें