Hema Malini Gets Uncomfortable with Fan: अक्सर बॉलीवुड के सेलेब्स अपने फैंस की अजीबो-गरीब हरकतों से तंग आ जाते हैं। फैंस कभी अपने पसंदीदा कलाकार को देखते ही उनके साथ फोटो के लिए भाग पड़ते हैं तो कभी उनके कंधे पर अपना हाथ रखते हुए फोटो खिंचाते हुए नजर आते हैं। इससे स्टार्स बहुत बार अपने आप को असहज महसूस करते हैं। बस कुछ ऐसा ही हुआ है अब ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के साथ भी। जी हां बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हेमा बहुत अनकंम्फर्टेबल फील कर रही हैं।
हेमा मालिनी गुस्से से हुईं लाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में हेमा मालिनी एक सार्वजनिक इवेंट के दौरान एक फैन की हरकत से काफी नाराज नजर आ रही हैं। दरअसल 21 अगस्त को मुंबई में आयोजित एक इवेंट में हेमा मालिनी पहुंची थीं। यहां हेमा अपने फैंस और मीडिया के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं। इस दौरान, एक महिला फैन ने जब हेमा मालिनी के साथ पोज देने के लिए उनकी कमर पर हाथ रखा तो दिग्गज अभिनेत्री का गुस्सा खुलकर सामने आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला ने हेमा की पीठ पर हाथ रखा अभिनेत्री ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा, “हाथ मत लगाओ, हाथ नहीं…”
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी की इस प्रतिक्रिया ने सभी का ध्यान खींचा और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर टिप्पणी करते हुए हेमा मालिनी के बर्ताव की आलोचना की है। कुछ लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस को अपने फैंस के प्रति थोड़ा विनम्र और सहनशील होना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “लोग इनको इतनी इज्जत देते हैं और ये खुद को भगवान समझने लगती हैं,” जबकि दूसरे ने कहा “इलेक्शन के दौरान इनके घर जाकर वोट्स मांगने क्यों जाते हैं?”
Hema Malini Gets Uncomfortable with Fan
वीडियो के वायरल होने के बाद बहस जारी
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हेमा मालिनी की इस प्रतिक्रिया पर काफी बहस हो रही है। फैंस और आलोचकों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस का सिलसिला शुरू हो गया है कि हेमा ने जिस तरह से बर्ताव किया वो सही था या नहीं।
यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता के आरोपों के बीच विवेक अग्निहोत्री का पोस्ट, कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर किया प्रदर्शन
संबंधित खबरें
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 mins agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
53 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines