बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का 24 नंबर 2025 को निधन हो गया था, जिसने पूरा बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था. धर्मेंद्र की मौत बाद दोनों पत्नियों और उनके बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही है. आपको बता दें कि धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा से हेमा मालिनी ने खुद को दूर रख था, जिसके बाद से ही कई तरह की अफवाहों ने जन्म ले लिया था. लेकिन अब हेमा मालिनी ने इन सब पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परिवार को लेकर खुलकर बात कही है.
यह भी पढ़ें: Golden Globe 2026: इन 5 फिल्मों ने लूटा अवॉर्ड शो, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद
हेमा मालिनी ने अफवाहों का दिया करारा जवाब
द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए हेमा मालिनी ने अपने परिवार के बारे में चल रही अफवाहों पर बात कही है. उन्होंने कहा, ‘सनी मुझे सब बताते है. वह जो कुछ भी करते हैं मुझसे बोलते है.’ हेमा मालिनी ने अपने और सनी देओल के रिश्ते के बारे में बात करी है. ‘यह हमेशा बहुत अच्छा और सौहार्दपूर्ण रहा है. आज भी यह बहुत अच्छा है. मुझे नहीं पता कि लोग क्यों सोचते हैं कि हमारे बीच कुछ गलत है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कि लोग गॉसिप चाहते हैं. मुझे उन्हें जवाब क्यों देना चाहिए? क्या मेरे लिए सफाई देना जरूरी है? मैं क्यों दूं? यह मेरी जिंदगी है. मेरी पर्सनल जिंदगी, हमारी पर्सनल जिंदगी. हम बिल्कुल खुश हैं और एक-दूसरे के बहुत करीब हैं. बस इतना ही.’ ‘मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है. मुझे नहीं पता कि लोग क्या कहानियां बना रहे हैं. यह बहुत दुख की बात है कि लोग कुछ आर्टिकल लिखने के लिए दूसरे के दुख का इस्तेमाल करते हैं. यही कारण की मैं इस तरह की अटकलों का जवाब नहीं देती हूं. ‘
यह भी पढ़ें: Achraf Hakimi या नोरा फतेही, कौन है ज्यादा अमीर? रिलेशनशिप की खबरों ने पकड़ा तूल
हेमा मालिनी ने क्यों नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म?
आपको बता दें कि जब हेमा मालिनी से पुछ गया की आपने अभी तक धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ क्यों नहीं देखी है. इसकी जवाब देते हुए हेमा मालिनी ने कहा ” जब यह फिल्म रिलीज हुई तो उस वक्त मैं मथुरा में थी और अभी मुझे यहां अपना काम करना है. अगर मैंने अभी यह फिल्म देख ली तो यह मेरे लिए बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएगा.मेरी बेटियों ने भी यही कहा है. शायद मैं इस फिल्म को बाद में देखूंगी जब जख्म भरने लगेगा.’
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
6 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
9 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
14 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines