Achraf Hakimi या नोरा फतेही, कौन है ज्यादा अमीर? रिलेशनशिप की खबरों ने पकड़ा तूल

नोरा फतेही बारबेरियन मूल की कैनेडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. लेकिन इन दिनों नोरा और मोरक्को के खिलाड़ी अशरफ हकीमी के बीच रिलेशन को लेकर चर्चा हो रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है. चलिए जानते हैं इसके बारे में…

Noora fatehi

नोरा फतेही और अशरफ हकीमी (File Photo)

नोरा फतेही  बारबेरियन मूल की कनडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना जलवा बिखेर रखा है. हिंदी सिनेमा के कई फिल्मों में नोरा फतेही ने आइटम सॉन्ग किया है. नोरा आज पूरे भारत में एक डांसर के तौर पर मशहूर है, हर कोई देश में उन्हें जानता है. हालांकि नोरा फतेही की एक फोटो खूब वायरल हो रही है. जिसमें देखा जा रहा है कि वो एक फूटबाल के मैदान में टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आ रही हैं. फोटो वायरल होते ही लोगों हजारों लाइक्स की बौछार कर दी है. हालांकि फोटो देखकर लोग उनके छिपे हुए रोमांटिक रिश्ते का संकेत समझ रहे हैं.

विज्ञापन

आपको बता दें कि नोरा फतेही और मोरक्को के खिलाड़ी अशरफ हकीमी के साथ रिश्ते पर चर्चा काफी तेज हो गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोरा और अशरफ हकीमी में कौन ज्यादा अमीर है. अगर आपका भी जवाब न है, तो आज हम आपको इस खबर में दोनो के नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

कितने अमीर हैं अशरफ हकीमी?

अशरफ हकीमी मोरक्को के स्टार खिलाड़ी हैं, जो पेरिस सेंट-जर्मेन टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. अशरफ का जन्म 4 नवंबर 1988 को हुआ था. आपको बता दें कि अशरफ मोरक्को की राष्ट्रीय टीम राइट-बैक डिफेंडर के रूप में खेलते हुए नजर आते है. अशरफ हकीमी के नेटवर्थ की बात करें, तो  Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के अनुसार अशरफ हकीमी की नेटवर्थ 40 मिलियन (भारतीय रुपये में करीब 360 करोड़ रुपये) के आसपास है.

विज्ञापन

नोरा फतेही की नेटवर्थ

नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे मशहूर डांसर है, जो अपनी अदाओं और गजब डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. उनके हर गाना लोगों को काफी पसंद आता है. वहीं नोरा के नेटवर्थ की बात करें, तो नोरा के पास लगभग 40 करोड़ रुपये हैं. आपको बता दें कि मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी और नोरा फतेही के रिश्तों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ