Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर धर्मेंद्र का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है. अभिनेता अपनी परिवार के साथ हैं और रिकवर कर रहे हैं. इस बीच अब खुद धर्मेंद्र की वाइफ और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हीमैन का हेल्छ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अब धर्मेंद्र की हालत कैसी है और वो पहले से कितना बेहतर हो गए हैं?
सूत्र ने दिया लेटेस्ट अपडेट
दरअसल, देओल फैमिली के एक करीबी सूत्र ने सुभाष के झा को बताया कि अगर भगवान ने चाहा, तो हम अगले महीने दो जन्मदिन मनाएंगे. एक धरमजी का और ईशा का. धरमजी 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे जबकि उनकी बेटी ईशा जो 2 नवंबर को 44 साल की हो गई हैं. ईशा ने अपने पिता के ठीक होने तक अपना जन्मदिन फंक्शन पोस्टपोन कर दिया था.
क्या बोलीं हेमा मालिनी?
धर्मेंद्र की हेल्थ पर अपडेट देते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि अभी तक वह ठीक हैं. हम एक-एक दिन के हिसाब से चल रहे हैं. गौरतलब है कि धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया. अब एक्टर घर आ गए हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. देओल परिवार एक-एक दिन के हिसाब से चल रहा है. हीमैन का हेल्थ अपडेट जानने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.
रिकवर कर रहे हैं हीमैन
गौरतलब है कि धर्मेंद्र की खराब हालत की जानकारी मिलने के बाद फैंस परेशान हो गए थे. हीमैन के जल्दी ठीक होने के लिए लोगों ने दुआएं मांगी और पूजा-पाठ भी किया. बता दें कि जब धर्मेंद्र अस्पताल में एडमिट हुए थे, तो उसके बाद अभिनेता के निधन की झूठी खबरें उड़ गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हलचल बढ़ गई थी. इसके बाद खुद हेमा मालिनी और ईशा देओल ने एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को खारिज किया था और बताया कि धर्मेंद्र ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- हॉरर फिल्मों के हैं शौकीन, तो देखें ये फिल्म, डरावनें सीन और खौफनाक आवाजें उड़ाएगी होश
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
45 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines