हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hema Malini ने देओल परिवार के रीयूनियन पर दिया रिएक्शन, कहा- 'हमारा परिवार...'

विज्ञापन
Hema Malini On Deol Children Reunion

Hema Malini On Deol Children Reunion: सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। लोगों में फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। 22 साल बाद बड़े पर्दे पर तारा सिंह और सकीना मैडम को देखकर फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

दर्शको से लेकर सेलेब्स तक ने फिल्म की तारीफ की है। इस फिल्म के लिए सनी देओल की सौतेली बहन ने भी एक्टर का बेहद सपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi ने दिवंगत पिता को समर्पित किया अवॉर्ड, बोले- मैं जो कुछ हूं, आपकी वजह से हूं

विज्ञापन

देओल परिवार के रीयूनियन पर हेमा मालिनी ने किया रिएक्ट

दरअसल, हेमा मालिनी की बेटी ईशा और अहाना ‘गदर 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं, अब इस पर अभिनेत्री हेमा मालिनी का भी रिएक्शन आ गया है। हाल ही में हेमा मालिनी ने एक मीडिया इंटरव्यू में ईशा का सनी देओल को सपोर्ट करने पर बात की। साथ ही उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल से मुलाकात पर भी बात करते हुए कहा कि- मैं बेहद खुशी महसूस कर रही हूं।

ये बहुत नॉर्मल है- हेमा

हेमा ने कहा कि मुझे नहीं लगता ये कुछ नया है क्योंकि ये बहुत नॉर्मल है। अक्सर वो सभी घर आते हैं, लेकिन हम इसे कहीं पोस्ट नहीं करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि हम उन लोगों में से नहीं है, जो फोटोज ले और फिर उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करें। हमारा परिवार उस तरह का नहीं है।

विज्ञापन

हम सभी एक साथ है- हेमा मालिनी

इसके आगे हेमा ने कहा कि हम सभी एक साथ है और हमेशा एक साथ है। अगर कोई भी परेशानी होती है तो हम-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। इस बार ये प्रेस को मिल गया है और ये अच्छा है, वो खुश है और मैं और भी खुश हूं।

एक साथ स्पॉट हुए थे देओल चिल्ड्रन

बता दें कि किसी इवेंट में पहली बार ईशा देओल और अहाना, सनी और बॉबी देओल के साथ स्पॉट हुई है। हाल ही में हेमा भी ‘गदर 2’ को देखने के लिए थिएटर गई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola