Hema Malini: हाल ही में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और दर्शको को भी बेहद पसंद आई। वहीं, इस फिल्म को लेकर हर किसी ने अपना अलग रिएक्शन दिया। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
वहीं, अब एक बार फिर से हेमा से फिल्म को लेकर सावल किए, जिसका एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया। एक्ट्रेस का जवाब अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चलिए जान लेते हैं कि आखिर हेमा मालिनी ने क्या कहा है।
यह भी पढ़ें- Dream Girl 2 के आते ही Gadar 2 की हालत हुई खराब, Sunny Deol की फिल्म की 15वें दिन की कमाई बेहद कम
Hema Malini से ऑनस्क्रीन किस को लेकर किए गए सवाल
दरअसल, हाल ही में हेमा मालिनी से फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर सवाल किए गए। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या आपने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म देख ली है? फिर उनसे पूछा गया कि क्या वह भी धर्मेंद्र ही तरह ऑनस्क्रीन किस करने में सहज हैं?
क्यों नहीं करेंगे, बिल्कुल करेंगे- हेमा मालिनी
इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि ”मैंने अभी तक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी नहीं देखी है। साथ ही उन्होंने धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन भी अभी तक नहीं देखा है। ऑनस्क्रीन किस को लेकर पूछे गए सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि ‘क्यों नहीं करेंगे, बिल्कुल करेंगे। हेमा मालिनी ने कहा कि अगर फिल्म में किसिंग सीन जरूरी हुआ और फिल्म की कहानी उस सीन से जुड़ी हुई हो तो शायद कर लूं।’
हेमा ने पहले भी दिया है इस पर अपना रिएक्शन
बता दें कि फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग को लेकर लोगों ने अपना अलग रिएक्शन दिया है। इसके लेकर खूब बवाल भी मचा, जिसके बाद इस पर कई बड़े सितारों का भी रिएक्शन आया था। वहीं, हाल ही में भी हेमा से इसको लेकर सवाल किया गया था तब एक्ट्रेस ने कहा था कि- ‘मुझे यकीन है कि लोगों को फिल्म पसंद आई होगी। मैं धरम जी के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें हर समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। वह कैमरे को प्यार करते हैं।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines