Hema Malini Lok Sabha Election Result: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल एक बार फिर चुनावी मैदान में झंडे गाड़ने के लिए तैयार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर हेमा मालिनी (Hema Malini) का जलवा देखने को मिल रहा है। अब ऐसा लग रहा है जैसे एक्ट्रेस फिर से सामने वाली पार्टी को शिकस्त देकर साबित कर देंगी कि वो चुनावी मैदान में भी किसी से कम नहीं हैं। आज का दिन बेहद खास है क्योंकि अब वोटों की गिनती की जा रही है। इस गिनती के दौरान पता लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का सेलिब्रिटीज को चुनाव में उतारने का फैसला कितना सही साबित हुआ।
80 हजार वोटों से आगे निकलीं हेमा मालिनी
इस बार भाजपा ने चुनाव में हेमा मालिनी के अलावा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अरुण गोविल (Arun Govil) जैसे सितारों को भी चुनाव में खड़ा कर दिया है। वहीं, बात हेमा मालिनी की करें तो एक बार फिर वो मथुरा सीट पर कब्जा कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा इस वक्त 80 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यानी मथुरा सीट एक बार फिर एक्ट्रेस की हो सकती है। बता दें, हेमा मालिनी तीसरी बार भाजपा के लिए चुनाव में खड़ी हैं।
तीसरी बार हेमा मालिनी के सिर पर सजेगा जीत का ताज
साल 2004 में एक्ट्रेस भाजपा में शामिल हुई थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनावों में एक्ट्रेस ने मथुरा में जयंत चौधरी को 330,743 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। इसके अलावा साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भी हेमा मालिनी ने जीत का स्वाद चखा था। एक्ट्रेस ने 671,293 वोट हासिल कर मथुरा में जीत का जश्न मनाया था। इस बार भी एक्ट्रेस के जीतने के चांस काफी ज्यादा हैं। अगर इस बार भी एक्ट्रेस जीत गईं तो ये उनके लिए चुनाव में तीसरी जीत होगी। मथुरा सीट के लिए भाजपा से खड़ीं हेमा मालिनी का असली मुकाबला समाजवादी पार्टी से है।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस हेमा की हुई गिरफ्तारी, रेव पार्टी और ड्रग्स से जुड़ा है मामला
आज होगा एक्ट्रेस की किस्मत का फैसला
आज एक्ट्रेस की किस्मत का फैसला हो जाएगा। अब असल में कौन बाजी मारता है ये जानने के लिए तो पूरा देश उत्सुक बैठा है। वहीं, बात अगर हेमा मालिनी के फिल्मी करियर की करें तो एक्ट्रेस कई साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने इंडस्ट्री पर अपनी एक ऐसी छाप छोड़ी है कि उसके फायदा एक्ट्रेस को अपने राजनितिक करियर में भी मिल रहा है।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 mins ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
1 hr ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines