'चेहरे पर मायूसी…', Dharmendra के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पहली बार दिखीं Hema Malini-Isha Deol

Dharmendra Latest News: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के लिए हर कोई जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. दिग्गज अभिनेता अभी भी अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस बीच हेमा और ईशा साथ नजर आई हैं.

Dharmendra

Dharmendra. image credit- social media

Dharmendra Latest News: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अभी भी अस्पताल में हैं. एक्टर की हालत में सुधार की जानकारी है. हालांकि, अभी उनसे मिलने की किसी को परमिशन नहीं है. धर्मेंद्र के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद है. जबसे एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं, तबसे ही हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है. इस बीच अब हेमा मालिनी और ईशा एक साथ नजर आए हैं. धर्मेंद्र के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद दोनों को पहली बार साथ में देखा गया.

ईशा और हेमा साथ नजर आईं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ईशा और हेमा एक साथ कार में नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों के चेहरों पर मायूसी नजर आई. दोनों ने मीडिया को इग्नोर किया और चली गईं. गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर और खबरों के बाजार में धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई थी, जिसके बाद ईशा और हेमा ने खुद पोस्ट शेयर करके बताया था कि ये सब झूठ है.

हेमा ने शेयर किया था पोस्ट

हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में कहा था कि इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं और ना ही इन पर ध्यान दें. इसके अलावा सनी और बॉबी की टीम भी लगातार इस पर अपडेट्स दे रही है. इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक और लेटेस्ट वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईशा, हेमा और अभय साथ नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में तीनों को अस्पताल से निकलते हुए देखा जा रहा है.

सलमान-शाहरुख पहुंचे

गौरतलब है कि बीते दिन से ही धर्मेंद्र की खराब हालत की जानकारी सामने आ रही है. एक्टर को सांस लेने में परेशानी की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया था. बीती रात सलमान खान और शाहरुख खान के अलावा कई सेलेब्स भी अभिनेता का हाल लेने के लिए पहुंचे थे. हालांकि, किसी की मुलाकात धर्मेंद्र से नहीं हो पाई. डॉक्टरों के अलावा एक्टर को किसी से मिलने की परमिशन नहीं है. सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ