Hema Malini on Gadar 2: हाल में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) अपने सौतेले बेटे और एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) देखने पहुंची। एक्ट्रेस की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में एक्ट्रेस सनी देओल की ‘गदर 2’ को लेकर रिएक्शन देती नजर आ रही हैं। हेमा मालिनी की इस वीडियो पर लोगों के भी काफी रिएक्शन आ रहे हैं। सीन देओल की फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘गदर 2 देखकर आई हूं। बहुत ही अच्छा लगा। फिल्म के बारे में जैसा सोचा था फिल्म एक दम वैसी ही थी’।
हेमा मालिनी (Hema Malini) ने तारीफ करते हुए आग कहा कि ‘फिल्म बेहद रोमांचक है। फिल्म को देखने बाद 70s और 80s का वहीं दौर याद आ गया’। साथ ही हेमा मालिनी ने फिल्म के डायरेक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि ‘अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने भी फिल्म में उस दौर को लेकर जो झलकियां दिखाई हैं वो बहुत ही सुंदर डायरेक्शन है’।
यह भी पढ़ें: ‘Gadar 2’ से करोड़ों कमाने वाले Sunny Deol ने नहीं चुकाया लोन, अब बैंक इस तरह लेगा बदला
Sunny Deol की तारीफ
सौतेले बेटे सनी देओल (Sunny Deol) की तारीफ करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि ‘फिल्म में सनी शानदार हैं। उत्कर्ष ने भी अच्छी एक्टिंग की है, जो नई लड़की है वो भी काफी अच्छी है’। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि ‘इस फिल्म को देखने के बाद देश के लिए जो भाव और देशभक्ति देखने को मिलती है वो अच्छी लगती है। फिल्म में मुस्लिम के लिए जो भाईचारा होना चाहिए उसको लास्ट में दर्शाया गया है। ये भारत और पाकिस्तान के लिए बहुत ही अच्छा मैसेज है’।
Gadar 2 की स्क्रीनिंग पर नजर आई थी बहनें
हेमा मालिनी (Hema Malini) से पहले ‘गदर 2’ (Gadar 2) की फिल्म की स्क्रीनिंग पर ईशा देओल (Esha Deol) और अहाना देओल (Ahana Deol) भी अपने सौतेले भाइयों सनी देओल और बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ नजर आई थीं। वहीं अब हेमा मालिनी के फिल्म देखने के बाद ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि दोनों परिवार 43 साल साथ नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
8 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines