Hema Malini: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के पास कई लग्जरी कार हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस के कार कलेक्शन मे एक नई कार और जुड़ गई है। जी हां, हेमा मालिनी ने एक ब्रांड न्यू एमजी एम9 खरीदी है। सोशल मीडिया पर हेमा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हेमा मालिनी कार की पूजा करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
हेमा मालिनी ने खरीदी नई कार
दरअसल, पॉपलुर सेलेब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने अपने पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी-सी कार वेलकम कवर के साथ नजर आ रही है। फिर हेमा मालिनी आती हैं और वो कार के कवर को हटाती हैं और उसको रिवील करती हैं। इसके बाद हेमा ताली बजाती हैं और फिर कार की पूजा करती हैं।
ड्राइविंग सीट पर नजर आईं एक्ट्रेस
कार की पूजा करने के बाद एक्ट्रेस ड्राइविंग सीट पर बैठती हैं और पोज देती हैं। साथ ही वो स्माइल करती हुई नजर आती हैं। इसके बाद हेमा कार की बैक साइड आती हैं और कार की डिक्की में गुब्बारों के संग उनकी फोटोज लगी हैं। हेमा प्यार से कार में लगी फोटोज को निहारती हैं और कैमरे के सामने पोज देती हैं। अब हेमा की नई कार एमजी एम9 के प्राइज की करें तो इस कार की कीमत लगभग 75 लाख रुपये है।
यूजर्स ने दी बधाई
वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने हेमा को नई कार के लिए खूब बधाइयां दी हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि आपको बहुत बधाई मैम। दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर है। तीसरे यूजर ने कहा कि मैम बहुत खुश लग रही हैं, बहुत बधाई। चौथे यूजर ने लिखा कि ड्राइविंग सीट पर हेमा जी कमाल लग रही हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- 9 साल पुरानी वो सीरीज, जिसका थ्रिलर खोल देगा दिमाग, आ चुके हैं 6 सीजन
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
49 mins ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
22 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines