Dharmendra के निधन के 3 दिन बाद Hema Malini ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोलीं ड्रीम गर्ल

Hema Malini On Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. देओल परिवार के लिए ये काफी मुश्किल घड़ी रही है. ऐसे में अब हेमा मालिनी ने भी पति के गुजरने के तीन दिन बाद पहली प्रतिक्रिया दी है.

Hema Malini, Hema Malini Breaks Silence On Dharmendra Death

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन पर तोड़ी चुप्पी.

विज्ञापन

Hema Malini On Dharmendra: सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया. वह 89 साल के थे. देओल परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी. बल्कि धर्मेंद्र के निधन की जानकारी तक नहीं शेयर की गई थी. उनका अंतिम संस्कार तक जल्दबाजी में कर दिया गया था. ऐसे में अब 3 दिन के बाद एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की है. ड्रीम गर्ल ने कहा कि उनकी कमी ताउम्र खलेगी. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दरअसल, जहां धर्मेंद्र के निधन पर कई सवाल खड़े हो रहे थे इसी बीच अब तीन दिन के बाद हेमा मालिनी ने इस पर अपना पहला रिएक्शन दिया है. देओल परिवार से ये हीमैन की मौत पर पहला रिएक्शन है. हेमा मालिनी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर पति को खोने का दर्द बयां किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा कि वो उनके लिए बहुत कुछ थे और उनकी कमी उन्हें ताउम्र खलेगी.’

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा, ‘धरम जी… वो मेरे लिए बहुत कुछ थे. प्यारे पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, मार्गदर्शक थे. सच कहूं तो, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और अच्छे-बुरे हर समय में हमेशा मेरे साथ रहे. उन्होंने अपने सरल, मिलनसार स्वभाव से मेरे परिवार के हर सदस्य का दिल जीत लिया, हमेशा सभी को स्नेह और अपनापन देते रहे.’

हेमा मालिनी की पोस्ट

उनका खालीपन जिंदगी भर रहेगा- हेमा मालिनी

ड्रीम गर्ल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘एक सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में, उनकी प्रतिभा, लोकप्रियता के बावजूद उनका विनम्र स्वभाव, और सभी के लिए उनका आकर्षण, इन सबने उन्हें एक अनोखा, अद्वितीय प्रतीक बना दिया, जो सभी दिग्गजों में सबसे अलग था. फिल्म उद्योग में उनकी अमर प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा अमर रहेंगी. मेरी व्यक्तिगत क्षति है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है, उनका खालीपन जिंदगी भर रहेगा. सालों के इस सफर की मेरे पास अनगिनत यादें हैं, जिनसे मैं उन खास पलों को जी सकूंगी.’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ