Hema Malini Birthday: हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने साउथ से आकर नॉर्थ में अच्छी खासी पहचान बनाई. 70-80s के दशकों में भी कई कलाकारों ने हिंदी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए. इसी में से एक हेमा मालिनी भी रही हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. आज वह फिल्मों में तो नहीं मगर राजनीति में काफी एक्टिव हैं. वह मथुरा की बीजेपी सांसद हैं. फिल्मों से राजनीति तक अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस को ड्रीम गर्ल भी कहा जाता है. वह असल में भी फैंस की ड्रीम गर्ल हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं आखिर उन्हें इस नाम से क्यों जाना जाता है.
हेमा मालिनी को उपनाम ‘ड्रीम गर्ल’ मिलने की कहानी काफी दिलचस्प है और इसकी कहानी भी बड़ी है, जिसमें कई कड़ियां हैं लेकिन, पहली कड़ी में तो राज कपूर से कनेक्शन निकलकर सामने आता है. एक्ट्रेस ने जब अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तभी उन्हें ये टैग मिल गया था. दरअसल, ड्रीम गर्ल कहा जाने का सिलसिल तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस ने मां के कहने पर एक्टिंग में डेब्यू किया. उनकी पहली फिल्म ‘सपनों के सौदागर’ थी. इसमें राज कपूर लीड रोल में थे. इसके प्रोड्यूसर बी अनंतस्वामी थे.
यह भी पढ़ें: ‘कुड़ी बड़ी चंगी है…’, बालों में गजरा-कांजीवरम साड़ी में हेमा मालिनी को पहली बार देख फिदा हो गए थे धर्मेंद्र
इस फिल्म से जुड़ा किस्सा कुछ इस तरह से है कि इसके निर्माता को फिल्म के लिए वन लाइनर की तलाश थी ताकि दर्शक फिल्म की ओर से आकर्षित हो सके. बताया जाता है कि अनंतस्वामी को आइडिया आया और उन्होंने पोस्टर में हेमा मालिनी की फोटो के नीचे Raj Kapoor’s Dream Girl लिख दिया था. इससे उनको लगा कि शायद इससे फिल्म को लेकर लोगों की रूचि बढ़ेगी. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं किया था. लेकिन यहां से वह पहली बार सबके लिए ड्रीम गर्ल बन गई थीं. वह लोगों का ध्यान खींचने में सफल रही थीं.
फिर ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से बनी फिल्म
इसके बाद हेमा मालिनी की लाइफ में ‘ड्रीम गर्ल’ बनने का दूसरा मौका तब आया जब इस नाम से मेकर्स ने फिल्म ही बना डाली. 1977 में फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को रिलीज किया गया, जिसका निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था. इसमें धर्मेंद्र ने लीड रोल प्ले किया था. इसमें फिल्म का टाइटल ट्रैक भी था, जो काफी लोकप्रिय हुआ था. यहां से हेमा मालिनी को ड्रीम गर्ल का टैग मिल गया था और लोग उन्हें ड्रीम गर्ल कहने लगे.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, जिसमें दिखेगा अधेड़ उम्र वाला रोमांस; इस OTT पर मौजूद
‘ड्रीम गर्ल’ को लेकर क्या कहती हैं हेमा मालिनी?
इसके साथ ही अगर ‘ड्रीम गर्ल’ को लेकर हेमा मालिनी के नजरिए की बात की जाए तो फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि वो हमेशा अपने काम और किरदारों को बहुत ही गंभीरता से लेती थीं. ड्रीम गर्ल का नाम उनके लिए ऐसी पहचान बन चुका है, जो लोकप्रिया संस्कृति का हिस्सा बन चुकी है. उन्होंने इस टैग को अपने करियर का सबसे गौरवपूर्व हिस्सा माना है. वो इसे सम्मान, उपलब्धि और जिम्मेदारी भी मानती हैं.
इसलिए भी हैं फैंस की ड्रीम गर्ल
आपको बता दें कि हेमा मालिनी को ‘ड्रीम गर्ल’ इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि वह एक्टिंग के अलावा ट्रेंड डांसर भी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने जिस किरदार को प्ले किया वो भी यादगार रहा. उन्होंने उसमें जान डाल दी. ‘शोले’ में बसंती का किरदार आज भी याद किया जाता है. इसमें उनका डायलॉग ‘चल धन्नो तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है’ आज भी पॉपुलर है. एक्टिंग, डांसिंग के अलावा एक्ट्रेस की खूबसूरती के भी काफी चर्चे रहे हैं. वह आज भी पार्टी या इवेंट में जाती हैं तो लाइमलाइट चुरा ही जाती हैं.
यह भी पढ़ें: Pankaj Dheer Family: अपने पीछे छोड़ गए सिनेमाई विरासत, परिवार में पत्नी-बेटा और कौन?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines