बॉलीवुड के कई कपल ऐसे रहे हैं जिनकी लव स्टोरी काफी फेमस रही है. आज हम बॉलीवुड की ‘बसंती’ की लव स्टोरी की बात करने जा रहे हैं. उनकी लव स्टोरी आज भी फिल्म इंडस्ट्री की रियल फिल्मी स्टोरी में से एक है. जी हां हम बात कर रहे हैं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी की. हेमा मालिनी बॉलीवुड के ‘हीमैन’ का प्रपोजल कई बार ठुकरा चुकी थीं. इसके बाद आज दोनों की लव स्टोरी की मिसाल दी जाती है. 16 अक्टूबर को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपना 77वां जन्मदिन (Hema Malini Birthday) मना रही हैं, चलिए इस खास मौके पर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी के बारे में डिटेल में बताते हैं.
कई बार किया प्रपोजल रिजेक्ट
फिल्म ‘शोले’ में हेमा मालिनी ने ‘बसंती’ का किरदार निभाया था और धर्मेंद्र ‘वीरू’ के किरदार में नजर आए थे. बसंती और वीरू बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में शामिल है. 1975 में आई इस फिल्म से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. लेकिन धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे, जिसके चलते हेमा मालिनी उनसे दूर रहने लगी थीं. इसी कारण की वजह से हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के प्रपोजल को कई बार रिजेक्ट किया था.
यह भी पढ़ें: Hema Malini ने खरीदी नई कार, लग्जरी कार की पूजा करती दिखी ड्रीम गर्ल, देखें वीडियो
मां नहीं कराना चाहती थी शादी
हेमा मालिनी से कई बार रिजेक्ट होने के बाद भी धर्मेंद्र ने हार नहीं मानी और वो उन्हें इंप्रेस करने के लिए अलग-अलग दांव पेंच अपनाने लगे. हेमा मालिनी की मां उनकी शादी जितेंद्र से करवाना चाहती थीं. ये बात हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में लिखी है. धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी की नजदीकियां उनकी मां को खूब खलती थी और इसका कारण धर्मेंद्र की पहली शादी थी.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ पर हेमा मालिनी का अजीबोगरीब बयान, कहा- इतना बड़ा, कुछ नहीं हुआ
ऐसे हुई दोनों की शादी
हेमा की शादी कराने के लिए उनकी मां उन्हें मद्रास ले गई थी, जहां जितेंद्र का पूरा परिवार भी आया था. जैसे ही धर्मेंद्र को इस बारे में पता चला तो वो भी मद्रास चले गए. इसके बाद धर्मेंद्र को देखकर हेमा मालिनी के पिता काफी गुस्सा हुए, जिसके बाद धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने की मांग की और बाद में हेमा मालिनी से अकेले में बात की. हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म भी कबूल लिया था. ताकि वो अपनी पहली पत्नी को तलाक ना दे सकें. धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश को छोड़ना नहीं चाहते थे. ये बात उन्होंने हेमा के सामने भी रखी थी और इस शर्त को हेमा मालिनी ने मान भी लिया था, जिसके बाद दोनों ने शादी की.
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
1 hr agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
2 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
18 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
22 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
23 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines