Hema Malini Bihu Tweet: हेमा मालिनी ने एक ट्वीट में बिहू और बैशाखी की बधाई देते हुए गलती से बिहू को बिहार का त्योहार बता दिया। हेमा मालिनी के इस ट्वीट के बाद जब वे सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने फौरन माफी भी मांग लगी। बता दें कि बिहू असम में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है और रोंगाली बिहू असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
बिहू को बताया ‘बिहार का त्योहार’, फिर मांगी माफी
दरअसल, एक ट्वीट में हेमा मालिनी ने लिखा था, ‘अभी फसल का मौसम है। तमीज पुथंडु (नया साल), बैसाखी (पंजाब), बिहू (बिहार) और पोहेला बैसाख या नबा बरशा (बंगाल) मनाए जाने वाले कुछ त्योहार हैं। आप सभी के लिए त्योहार का महीना शानदार हो।”
और पढ़िए – Holi 2023: होली पर मथुरा पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी, ब्रजवासियों के साथ खेली ऐसी होली, देखें Video
ट्रोल होने के बाद हेमा मालिनी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने एक और ट्वीट कर माफी मांग ली। उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने गलती से बिहू डाल दिया है, यह बिहार में मनाया जाने वाला त्योहार है। मुझे खेद है! इसे असम का त्योहार बिहू पढ़ना चाहिए।”
और पढ़िए – Mahua Moitra Statement: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने टीएमसी सांसद को दी नसीहत, कहा- जुबान पर काबू रखें
बता दें कि मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी को शोले, सीता और गीता, दिल्लगी, राजा जानी, दो दिशाएं, द बर्निंग ट्रेन, जुगनू, दिल का हीरा और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार 2020 में आई फिल्म शिमला मिर्च में देखा गया था।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
3 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
4 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
5 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
7 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
16 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
17 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
19 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
19 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines