'इश्कबाज' के डायरेक्टर पर आया Helly Shah का दिल? डेटिंग रूमर्स को क्या एक्ट्रेस ने किया कबूल?

Helly Shah Dating Rumours: जानी-मानी एक्ट्रेस हेली शाह की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आ गई है। एक्ट्रेस के एक पॉपुलर डायरेक्टर संग रिलेशनशिप में होने के चर्चे चल रहे हैं। अब इनके रिश्ते को लेकर कई खुलासे हुए हैं। इतना ही नहीं हेली ने खुद सबको सच बताया है।

Helly Shah Dating Rumours

Helly Shah Dating Rumours

Helly Shah Dating Rumours: पॉपुलर एक्ट्रेस हेली शाह को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 28 साल की हेली के अफेयर के चर्चे काफी तेज हो गए हैं। एक्ट्रेस का नाम एक मशहूर डायरेक्टर से जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि हेली शाह टीवी के जाने-माने डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इतना ही नहीं इनका रिश्ता लम्बे समय से चल रहा है ऐसे भी दावे किए जा रहे हैं। बता दें, अब जिसके साथ हेली शाह के लव अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं वो डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि ललित मोहन (Director Lalit Mohan) हैं।

डायरेक्टर संग चल रहा हेली शाह का अफेयर?

ललित मोहन वही डायरेक्टर हैं जिन्होंने टीवी पर बड़े-बड़े शोज बनाए हैं। इनमें ‘इश्कबाज’, Ssshhhh… Koi Hai, ‘इश्क पर जोर नहीं’, ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’, ‘बेहद 2’, ‘जमाई राजा’, ‘कुबूल है’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’, ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘गीत’, ‘नव्या’, ‘किस देश में है मेरा दिल’ और ‘करोल बाग’ जैसे सुपरहीट शोज दिए हैं। अब डायरेक्टर ललित मोहन और हेली शाह के रिश्ते को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया है।

परिवार तक पहुंची बात!

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इन दोनों को काफी समय पहले प्यार हुआ था और अब इनके रिलेशनशिप को सालभर से ज्यादा वक्त बीत चुका है। हालांकि, अभी तक इनकी लव स्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई है। इसका कारण इनका परिवार बताया जा रहा है। कहा गया है कि इनका परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं है। हालांकि, अब इन दावों में कितनी सच्चाई है न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं, खुद हेली शाह ने अपने और डायरेक्टर ललित मोहन को लेकर उड़ रही इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने खुद अब अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है।

एक्ट्रेस ने दी रिश्ते पर सफाई

एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए ‘स्वरागिनी’ फेम एक्ट्रेस ने ललित मोहन संग रिश्ते से साफ इंकार किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से सामने आ रही हैं। हेली ने कहा है कि ये रिपोर्ट्स एकदम बकवास हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अब हेली शाह ने तो क्लियर कर दिया कि वो डायरेक्टर को डेट नहीं कर रही हैं लेकिन अब फैंस तो ये खबर सुनकर ही शॉक्ड रह गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ