Helen Birthday: ‘पिया तू अब तो आ जा… शोला सा मन दहके आके बुझा जा’… हो या ‘मेरा नाम चिन चिन चू बाबा चिन चिन चू’ हर एक सॉन्ग में अपनी बोल्डनेस से आग लगा देने वाली एक्ट्रेस हेलन का आज बर्थडे है। फिल्म इंडस्ट्री में आज के समय में कम ही फिल्म ऐसी होती हैं जिसमें आइटम सॉन्ग न हो। नोरा फतेही से लेकर मलाइका अरोड़ा तक ने आइटम गर्ल बन वाहवाही लूटी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली आइटम गर्ल हेलेन थीं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ ठुमकों से भी तहलका मचा दिया था। उन्हें देखते ही आदमियों के दिलों की धड़कनें तेज हो जाती थीं। आज बेशक वो इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन लोगों की जुबान पर अभी भी उनका नाम होता है। आज हेलेन का बर्थडे है तो इस खास मौके पर हम उनके बारे में कुछ खास बातें जान लेते हैं।
बर्मा से आई थीं भारत
हेलेन की पर्सनल लाइफ काफी चर्चाओं में रही है। वो एक एंग्लो इंडियन एक्ट्रेस हैं जो पिता की मौत के बाद अपने परिवार के साथ वर्ल्ड वॉर II के दौरान मुंबई की ओर आ गई थीं, उस समय उनकी मां प्रेग्नेंट थीं, जिन्होंने हेलेन के पिता की मौत के बाद एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली थी। रास्ता बहुत कठिन था न खाने को खाना था न पीने को पानी। ऐसे में भुखमरी और दवाइयों के अभाव में उनकी मां का रास्ते में ही मिसकैरेज हो गया और परिवार के कुछ लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3′ या कंगुआ’, बॉक्स ऑफिस पर किसका बज, ‘सिंघम’ ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दी मात
पहले बनी नर्स फिर डांसर
हेलेन ने देखा की परिवार बहुत परेशानी में है तो उन्होंने कोलकाता में रुकने का फैसला किया और नर्स का काम करने लगीं। हालत इतनी खराब थी कि दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल होता था। ऐसे में उन्होंने कोई और नौकरी करने का सोचा। वहीं हेलेन की मां की मुलाकात उस समय की फेमस बैकग्राउंड डांसर कुकु मोरे से हुई। उन्होंने हेलेन को फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर का काम दिलवाया।
खूबसूरती बनी मुसीबत
हेलेन की खूबसूरती के चर्चे हर जगह होने लगे थे। वो इतनी हसीन थीं कि जो भी एक बार देख ले तो देखता ही रह जाता था। अपने टैलेंट के दम पर वो 19 साल की उम्र में बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली आइटम गर्ल बनीं। वहीं उन्हें 60 के दशक की सेक्स सिंबल भी माना जाता था। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वो एक अकेली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनकी बोल्डनेस और हॉटनेट के कारण ही उनकी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ उमड़ जाती थी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी खूबसूरती ही उनके लिए परेशानी बन गई थी, जिसकी वजह से उन्हें घर से निकलने के पहले बुर्का पहनना पड़ता था।
27 साल बड़े पति को तलाक दे सलीम संग रचाई शादी
हेलेन की पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। एक्ट्रेस ने साल 1957 में अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी की थी। हालांकि उनकी ये शादी 16 साल चली लेकिन फिर तलाक हो गया। उसी समय हेलेन पर सलमान खान के पिता सलीम खान की नजर पड़ी तो वो पहली बार में ही उन्हें दिल दे बैठे। हालांकि वो पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे, लेकिन इसकी परवाह किए बिना परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने हेलेन से शादी कर ली। कुछ समय तो परिवार ने अपनाया नहीं लेकिन बाद में सब गिले शिकवे दूर हो गए और सब प्यार से रहने लगे। आज भी हेलेन के बर्थडे पर सलमान से लेकर अरबाज तक संग में पार्टी करते हैं।
यह भी पढ़ें: जब सड़क किनारे पेशाब करते पकड़े गए थे Ranbir Kapoor
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines