Heeramandi Trailer Release: नेटफ्लिक्स (Netflix) की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘हीरामंडी‘ (Heeramandi) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की इस सीरीज का ट्रेलर देख आप भी कह उठेंगे कि उनकी बनाई हुई कोई भी फिल्म या सीरीज इग्नोर कर पाना मुश्किल है। वो हर कहानी में जान फूंक देते हैं और हर चीज को इतनी इंटेंसिटी के साथ पेश करते हैं कि आप कई साल तक उसे नहीं भुला सकते। अब सामने आया ‘हीरामंडी‘ का ट्रेलर भी कुछ ऐसा ही है। एक बार फिर उन्होंने भव्य सेट और शाही कॉस्ट्यूम के साथ दमदार कहानी परोस दी है।
ट्रेलर में दिखी दमदार एक्टिंग
इस बार वो तवायफों की वो अनसुनी कहानी सुनाने वाले हैं जो आपके भी रोंगटे खड़े कर देगी। ट्रेलर में हर किरादर जबरदस्त एक्टिंग करता नजर आ रहा है। चाहे अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) हो या सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) सभी ने अपने डायलॉग्स और एक्सप्रेशंस से फैंस के दिल जीत लिए हैं। हर कोई इस ट्रेलर को देख इसी में खोया हुआ नजर आ रहा है। ट्रेलर में मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), शर्मिन सेगल (Sharmin Segal), संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने अपने अभिनय से फैंस को एक बार फिर इम्प्रेस कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के साथ वायरल हुई Orry की फोटो, पोज देख लोग बोले- ‘औकात दिखा दी भाई ने’
डायलॉग्स ने फूंकी जान
शेखर सुमन (Shekhar Suman) और उनके बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) भी भारी डायलॉग मारते हुए नजर आ रहे हैं। फरदीन खान (Fardeen Khan) भी कई साल बाद शोबिज में मजबूत एंट्री करते हुए नजर आए। सभी कलाकारों ने एक साथ आकर कहानी में जैसे जान डाल दी है। जब ये डायलॉग आता है ‘इश्क और इंकलाब के बीच फर्क नहीं होता’ तो वाकई कहानी की इंटेंसिटी फील हो जाती है। इस स्टोरी में आपको देखने को मिलने वाला है कि जब मुजरे वाली मुल्क वाली बनेंगी तो क्या होगा।
रोमांस, ड्रामा और पॉलिटिक्स से भरपूर है ट्रेलर
तवायफों की रियल लाइफ स्टोरी तो आपको देखने को मिलेगी ही साथ ही इस सीरीज में आपको रोमांस, ड्रामा और पॉलिटिक्स का डोज भी मिलने वाला है। ये शो जितना रोमांटिक होगा उतना ही इमोशनल भी होगा। यानी अब ट्रेलर इतना ऑडियंस को बांधे हुए है तो सोचिए 1 मई को क्या होगा जब ये कहानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। अब इस खूबसूरत, शाही दुनिया में जहां प्रेम, हानि और मुक्ति एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसमें खोने के लिए सब बेताब बैठे हैं।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
5 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
7 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
8 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
9 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
10 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
10 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines