Heeramandi Star Cast On The Great Indian Kapil Show: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार‘ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस बीच शो की पूरी स्टारकास्ट कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची। ये शो आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है। शो में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल ने कपिल के साथ खूब मस्ती तो की साथ ही कई सारे एक्सपीरियंस भी शेयर किए। शो की शुरुआत पानी पूरी के ठेले से हुई जहां कपिल ने हीरामंडी की सभी हसीनाओं को पानी पूरी खिलवाया। इसके बाद उनके साथ खूब सारी बातचीत की।
शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर किया
सबसे पहले कपिल शर्मा ने संजय लीला भंसाली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली के सेट काफी बड़े होते हैं और कास्ट भी लंबी-चौड़ी होती है। उनका इसलिए मन लगा रहता है। सालभर वो शूटिंग करते रहते हैं। कपिल ने आगे कहा कि हीरामंडी की सभी हसीनाओं को एक साथ देखकर आज पूरे सेट पर लोग खुश हैं। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी ने शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर किया।
काफी मुश्किल होता था शूट
कपिल शर्मा ने जब पूछा कि हीरामंडी की शूटिंग के दौरान पहले दिन का एक्सपीरियंस कैसा रहा? इस पर मनीषा कोइराला ने कहा कि शूट के दौरान हर सीन को करते समय हम नर्वस हो जाते थे। वहीं अदिति राव हैदरी ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले मुजरे से शुरुआत की थी। डांस के लिए उन्हें जितनी भी रिहर्सल करते थे, उसे आखिरी समय पर बदल दिया जाता था। ये काफी मुश्किल होता था उनके लिए।
आखिरी वक्त पर बदलते थे स्टेप्स
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने शूटिंग एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि ‘जब मैंने अपने गाने की शुरुआत की तो उसके लिए सारे डांस स्टेप्स याद कर लिए थे। मैंने 12 से 3 बजे तक पूरे डांस की रिहर्सल की। इसके बाद भंसाली सर आए और उन्होंने कि यह सिर्फ काफी नहीं है मेरे लिए।’ सोनाक्षी ने आगे बताया कि, ‘आखिरी समय पर उन्होंने डांस स्टेप्स को बदलने के लिए कह दिया। इसके बाद हमने सिर्फ एक टेक में पूरे गाने की शूटिंग कंप्लीट की जो भंसाली सर के साथ हिस्ट्री क्रिएट होने जैसा था।’
अगले हफ्ते कौन होगा मेहमान?
गौरतलब है कि कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हर शनिवार रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टेलीकास्ट किया जाता है। पिछले हफ्ते शो में सनी देओल और बॉबी देओल गेस्ट बनकर शो में आए थे। वहीं इस हफ्ते हीरामंडी की स्टारकास्ट नजर आई। वहीं अगले हफ्ते की बात करें तो शो में विदेशी मेहमान की एंट्री होगी। फेमस हॉलीवुड सिंगर एड शीरन के साथ कपिल शर्मा अंग्रेजी में बातचीत करेंगे।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines