Heeramandi Sakal Ban Song: संजय लीला भंसाली का नाम आते ही मन में भारी-भरकम फिल्मों के सेट का ख्याल आने लगता है। निर्माता अपनी अधिकतर फिल्मों में इतिहास के पन्नों को पलटकर कहानियां निकालते हैं और फिल्में बनाते हैं। उनकी फिल्मों को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। इस बार उन्होंने यह एक्सपेरिमेंट गाने में किया है। दरअसल, वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार‘ सीरीज के गाने ‘सकल बन’ के पीछे 700 साल पुराना इतिहास दफन है।
जाहिर है कि इन दिनों भंसाली अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को लेकर चर्चा में हैं। तवायफों की मंडी से सजी इस सीरीज का ट्रेलर बीते मंगलवार को रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
गाने में छिपा 700 साल पुराना इतिहास
बता दें कि कुछ दिन पहले ‘हीरामंडी’ इसका पहला गाना ‘सकल बन’ रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन क्या आप इस गाने के पीछे छिपा 700 साल पुराना इतिहास जानते हैं? दरअसल, 2 मिनट 45 सेकंड के इस गाने को संजय लीला भंसाली ने अपनी बाकी फिल्मों की तरह ही खूबसूरती से फिल्माया है। शाही सेट पर पीले रंग के कपड़ों में डांस कर रहीं हसीनाएं गाने में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
अमीर खुसरो ने लिखा था यह गाना
वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में ‘सकल बन’ गाने में पीले रंग को जिस खूबसूरती के साथ पेश किया गया है, उसके पीछे भी एक खास वजह है। यह गाना करीब 700 साल पुराना है, जिसे क्लासिकल सिंगर और कवि अमीर खुसरो ने लिखा था। अमीर खुसरो वहीं हैं, जिन्होंने ‘दमादम मस्त कलंदर’ और ‘छाप तिलक’ जैसे खूबसूरत गाने लिखे हैं। अब इस गाने को भंसाली ने अपने अंदाज में पेश किया है।
क्या थी गाने की पीछे की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जाता है कि बसंत पंचमी पर कुछ लोग पीले फूल हाथ में लेकर मंदिर की ओर जा रहे थे। जब अमीर खुसरो ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं? इस पर लोगों ने उनसे कहा कि आज बसंत पंचमी है। वह अपने भगवान पर सरसों का फूल चढ़ाने जा रहे हैं। यह बात सुनकर खुसरो ने उनसे एक पीला फूल लिया और गुरू हजरत निजामुद्दीन औलिया के पास गए। उस समय औलिया अपने भतीजे की मौत से दुखी थे।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सीरीज
अमीर खुसरो ने अपने गुरू से कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने बताया है कि बसंत पंचमी पर वह अपने भगवान पर पीले रंग के फूल चढ़ाते हैं। इसलिए वह अपने खुदा के लिए पीले फूल लाए हैं। यही वजह है कि दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह पर हर बसंत पंचमी के मौके पर पीले रंग के फूल और चादर चढ़ाई जाती है। बता दें कि भंसाली की ‘हीरामंडी’ 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines