Heeramandi Web Series Jason Shah- अगर आप नेटफ्लिक्स देखने का ज्यादा शौक रखते हैं तो आपको इस समय सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर जरूर देखनी चाहिए, जिसकी इंटरनेट पर काफी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। इस सीरीज में काफी बड़े-बडे़ चेहरे भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस बीच सीरीज में विलेन का रोल निभा रहे जेसन शाह ने शो के दौरान कई ऐसे सीन दिए हैं, जिनकी काफी तारीफ की जा रही है। खासकर इनके सामने फिल्माए गए मनीषा कोईराला के रेप सीन को देख लोग जेसन को लेकर तरह-तरह की बातें बना रहें हैं।
वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान जेसन से सवाल पूछा गया कि वह हीरामंडी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए दिए जा रहे फीडबैक को कैसे ले रहे हैं? इस सवाल पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि ” मैं सभी बातों को स्वीकार कर रहा हूं, लेकिन निश्चित रूप से मेरे कान उन लोगों के लिए खुले हैं, जो मुझे क्रिएटिव तौर पर क्रिटिसाइज कर रहे हैं, न कि उनके लिए जो कह रहे हैं, कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। आपको ऐसे लोगों से सख्त सावधान रहने की जरूरत है जिनका नजरिया अलग हो। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वो ऐसा क्यों सोचते हैं?
रोल के लिए मिल रही तारीफ
इसके आगे जेसन ने कहा कि हमें अपने काम पर फोकस करना चाहिए ना कि जो बेकार की बातें बना रहें हैं उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि जिस तरह से वह हीरामंडी वेब सीरीज में ब्रिटिश ऑफिसर का नेगेटिव रोल निभा रहे हैं उनकी इस एक्टिंग की खूब चर्चाएं हो रही हैं।
वहीं इसके अलावा इस पॉपुलर हो रहे वेब शो में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोईराला आदि जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस बखूबी तरह से अपनी एक्टिंग और अदाओं से अपने फैन्स का दिल लूट रही हैं। इस वजह से लोग इसकी अभी तक आई सभी सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं। आपको ये सीरीज कैसी लगी आप भी हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
25 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines