Heeramandi में जेसन शाह की गदर एक्टिंग देख फैंस हुए खुश, फिर भी एक्टर हुए नाखुश, जानें क्यों ?

Heeramandi Jason Shah Statement: हीरामंडी में रोल निभा रहे जेसन शाह ने अपनी परफॉर्मेंस पर बयान दिया है। जेसन के बयान से इनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है, जबकि फैंस को अदाकारी काफी पसंद आ रही है।

Heeramandi actor Jason Shah

हीरामंडी के एक्टर की परफॉर्मेंस फैंस को काफी पसंद आई है।

Heeramandi Web Series Jason Shah- अगर आप नेटफ्लिक्स देखने का ज्यादा शौक रखते हैं तो आपको इस समय सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित वेब सीरीज हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर जरूर देखनी चाहिए, जिसकी इंटरनेट पर काफी जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। इस सीरीज में काफी बड़े-बडे़ चेहरे भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं इस बीच सीरीज में विलेन का रोल निभा रहे जेसन शाह ने शो के दौरान कई ऐसे सीन दिए हैं, जिनकी काफी तारीफ की जा रही है। खासकर इनके सामने फिल्माए गए मनीषा कोईराला के रेप सीन को देख लोग जेसन को लेकर तरह-तरह की बातें बना रहें हैं।

विज्ञापन

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान जेसन से सवाल पूछा गया कि वह हीरामंडी में अपनी परफॉर्मेंस के लिए दिए जा रहे फीडबैक को कैसे ले रहे हैं? इस सवाल पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा कि ” मैं सभी बातों को स्वीकार कर रहा हूं, लेकिन निश्चित रूप से मेरे कान उन लोगों के लिए खुले हैं, जो मुझे क्रिएटिव तौर पर क्रिटिसाइज कर रहे हैं, न कि उनके लिए जो कह रहे हैं, कि आपने बहुत अच्छा काम किया है। आपको ऐसे लोगों से सख्त सावधान रहने की जरूरत है जिनका नजरिया अलग हो। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वो ऐसा क्यों सोचते हैं?

विज्ञापन

रोल के लिए मिल रही तारीफ

इसके आगे जेसन ने कहा कि हमें अपने काम पर फोकस करना चाहिए ना कि जो बेकार की बातें बना रहें हैं उनकी बातों पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा उन्होंने इसलिए कहा क्योंकि जिस तरह से वह हीरामंडी वेब सीरीज में ब्रिटिश ऑफिसर का नेगेटिव रोल निभा रहे हैं उनकी इस एक्टिंग की खूब चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं इसके अलावा इस पॉपुलर हो रहे वेब शो में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोईराला आदि जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस बखूबी तरह से अपनी एक्टिंग और अदाओं से अपने फैन्स का दिल लूट रही हैं। इस वजह से लोग इसकी अभी तक आई सभी सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं। आपको ये सीरीज कैसी लगी आप भी हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ