Heeramandi, Snehil Dixit Mehra: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को रिलीज हुए करीब दो सप्ताह का समय हो गया है, लेकिन इसके बारे में अभी भी जोरों से चर्चा हो रही हैं। कोई ना कोई हीरामंडी पर कुछ ना कुछ कहता नजर आ ही जाता है। हालांकि इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा ‘आलमजेब’ यानी शर्मिन सहगल की हो रही है। लोगों ने उनके काम को लेकर तरह-तरह की बातें की है, जिसकी वजह से एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बीच अब सीरीज की एडिशनल डायरेक्टर स्नेहिल दीक्षित मेहरा, शर्मिन के सपोर्ट में आई हैं।
एडिशनल डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में सीरीज की एडिशनल डायरेक्टर स्नेहिल दीक्षित ने संजय लीला भंसाली की भांजी और अन्य के साथ काम करने पर बात की। उन्होंने कहा कि हर किसी की अपनी एक अलग राय होती है। हां, जब ये सार्वजनिक होती है, तो इसमें इस तरह की बातें होना कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि आज के टाइम में सोशल मीडिया के जरिए ये और भी मुश्किल हो गया है।
‘आलमजेब’ बहुत अलग है
उन्होंने कहा कि ‘हीरामंडी’ में ‘आलमजेब’ का किरदार ऐसा है, जो सबसे अलग है। वो ना तो मल्लिकाजान की तरह चालाक है और ना ही बिब्बोजान की तरह गुप्त क्रांतिकारी बल्कि को सोनाक्षी की तरह बदले की भावना से भी भरी नहीं थी। शर्मिन को अपनी भूमिका बहुत शानदार तरह से निभानी थी और मुझे लगता है कि उसने इसमें शानदार काम किया है।
‘ताज और आलम’ की केमिस्ट्री
स्नेहिल ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें लोगों से उनकी आवाज और मॉड्यूलेशन की प्रशंसा करते हुए कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि ‘ताज और आलम’ की केमिस्ट्री के लिए भी कॉल आ रहे हैं और दोनों को प्यार मिल रहा है। बता दें कि ‘हीरामंडी’ में शर्मिन सहगल ने ‘आलमजेब’ का किरदार निभाया है, जो एक बेहद शांत लड़की है। सीरीज में वो ताजदार के प्यार में पड़ जाती हैं और दोनों की लव-स्टोरी बेहद कमाल की है।
यह भी पढ़ें- Anushka Sharma-Virat Kohli ने बच्चों की प्राइवेसी के लिए पैपराजी को भेजा गिफ्ट, वीडियो आया सामने
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
36 mins ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
44 mins agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
2 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
2 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
3 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
6 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
8 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
10 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines