Sanjeeda Shaikh Eid Post: कुछ दिन पहले ही नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग सीरीज ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर में कई बेहतरीन सितारे एक-साथ दिखाई दिए हैं। तवायफों की इस कहानी को दिखाते हुए एक्ट्रेसेस ने जो बेहतरीन कलाकारी दिखाई है उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इसी बीच इस सीरीज में तवायफ का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने आज ईद के मौके पर फैंस को बधाई दी है।
संजीदा शेख ने फैंस को दी ईद की बधाई
उनका फैंस को ईद मुबारक कहने का तरीका थोड़ा स्पेशल है। उन्होंने यूं ही फैंस को ईद की मुबारकबाद नहीं दी बल्कि एक स्पेशल तस्वीर शेयर कर उनका दिन बना दिया है। आज सभी लोग सुबह से इंतजार कर रहे थे कि कब संजीदा सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर करेंगी और ईद के मौके पर उन्हें मुबारकबाद देंगी। ऐसे में एक्ट्रेस ने फैंस को ईद का तोहफा दे ही दिया। उन्होंने अब अपनी जो तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है उसमें वो लिप लॉक करते हुए नजर आ रही हैं।
बेटी संग किया लिप लॉक
इस तस्वीर में वो किसी लड़के को नहीं बल्कि अपनी बेटी को प्यार से लिप पर किस करती हुई दिख रही हैं। संजीदा ने ईद पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसमें वो और उनकी बेटी दोनों ही बेहद क्यूट लग रही हैं। संजीदा ने ईद पर ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है और बड़े-बड़े झूमके पहने हुए हैं। उनकी खूबसूरती से एक बार फिर फैंस के दिल घायल हो गए हैं। वहीं, उनकी लिटिल प्रिंसेस भी ईद के लिए एक दम तैयार नजर आ रही हैं। इस मां-बेटी का प्यार और इनकी क्यूटनेस देख अब फैंस इन पर प्यार बरसा रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए संजीदा ने लिखा है, ‘ईद मुबारक।’
यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर के बाहर हुआ लाठीचार्ज, बच्चों से लेकर महिलाओं तक का बुरा हाल, क्या है मामला?
फैंस ने यूं किया रिएक्ट
फैंस अब संजीदा के इस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें भी बदले में ईद की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘दुनिया की सबसे अच्छी तस्वीर, क्यूट मां और बेटी, प्यारी।’ एक फैन ने लिखा, ‘एक फ्रेम में दो क्यूटी।’ एक सोशल मीडिया यूजर बोला, ‘प्यार दिखाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।’ एक यूजर बोला, ‘नाइस किस।’ एक शख्स ने सवाल किया, ‘मूवी में लिप लॉक कब देखने को मिलेगा?’ तो कोई बोला, ‘काश हमको भी मिल पाता।’ संजीदा की एक फीमेल फैन ने कमेंट किया, ‘क्या मुझे एक किस्सी मिल सकती है?’ किसी ने ख्वाहिश जताई, ‘मैं भी छोटा बनना चाहता हूं।’ एक फैन ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट किया, ‘पोस्टर परफेक्ट फोटो, माशाअल्लाह ईद मुबारक।’
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
53 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines