Taha Shah Badussha, Heeramandi: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ (Heeramandi) को रिलीज हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। हालांकि अभी भी लोगों में इसकी चर्चा हो रही है। ‘हीरामंडी’ का हर एक किरदार इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। सीरीज का एक अहम किरदार ऐसा भी हैं, जिसका जन्म भारत में हुआ ही नहीं। जी हां, आज नेशनल क्रश बन चुके ‘ताजदार’ यानी ताहा शाह बदुश्शा की हर कोई चर्चा कर रहा है। अब भई उन्होंने इतने कमाल की एक्टिंग की है, तो उनका लाइमलाइट में रहना तो बनता है।
अबू धाबी में हुआ था जन्म
ताहा शाह बदुश्शा की बात करें तो वो भारत में जन्में ही नहीं, लेकिन फिर भी उन्होंने मुंबई में अपनी किस्मत आजमाई। दरअसल, ताहा शाह का जन्म अबू धाबी में हुआ था। ताहा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अबू धाबी में शेरवुड एकेडमी से की है। इसके बाद वो तमिलनाडु के कोडईकनाल इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने के लिए आए। फिर आगे की पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ चौइफैट और शारजाह अमेरिकन इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की। इसके बाद ताहा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई के लिए शारजाह के अमेरिकी विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया, लेकिन उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। साल 2006 में उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन, रियस स्टेट और सप्लाई को कंस्ट्रक्शन मटेरियल की पढ़ाई की।
कनाडा जाकर किया एक्टिंग करने का फैसला
इन सबके बाद साल 2009 में ताहा अपने भाई से मिलने के लिए टोरंटो, कनाडा चले गए और यहां पर उन्हें एक्टिंग को चुनने का फैसला किया। इसके बाद वो वापस अबू धाबी गए और वहां कि न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (एनवाईएफए) में एडमिशन लिया। अबू धाबी में पढ़ाई के दौरान ताहा ने एक्टिंग भी सीखी और एनवाईएफए में छह महीने पूरे करने के बाद, वो लॉस एंजिल्स के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन तभी उनके पिता ने सोचा कि ताहा को पहले मुंबई जाना चाहिए और इसके लिए उनकी मां भी सहमत हो गईं।
दो दिन के लिए आए थे मुंबई
साल 2009 में दो हफ्ते बाद ताहा अपने परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे के लिए मुंबई आए। इस दौरान वक्त ऐसा आया कि वो दो दिन की ट्रिप हमेशा के लिए ताहा को यहीं का बना गई। फिर नौ महीने बाद ताहा को वाई-फिल्म्स की तरफ से पहली फिल्म ऑफर हुई, जिसका नाम था ‘लव का द एंड’। धीरे-धीरे ताहा ने इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने शुरू कर दिए और अपनी पहचान बनाने लगे।
1.3M फॉलोअर्स हासिल कर चुके हैं Taha Shah Badussha
साल 2013 में उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म में अपना जलवा दिखाया। इस दौरान करण जौहर ने कहा था कि ताहा एक बेहद शानदार एक्टर हैं, जिनकी स्क्रीन पर अच्छी पकड़ है। धीरे-धीरे उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अब वो ‘नेशनल क्रश’ बन चुके हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ताहा ने 15 दिनों में 183k से 1.4M फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival 2024 में इतिहास रच वायरल हुईं Deepti Sadhwani, क्यों इवेंट का हिस्सा बनीं TMKOC एक्ट्रेस?
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines