हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shekhar Suman की राजनीति में वापसी, BJP में शामिल हुए एक्टर

Shekhar Suman Joins BJP: अभिनेता शेखर सुमन ने राजनीति में वापसी कर ली है। हाल ही में एक्टर हीरामंडी सीरीज से चर्चा में रहे हैं। वहीं, एक्टर ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है और वो चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

विज्ञापन
Shekhar Suman

Shekhar Suman Joins BJP: अभिनेता शेखर सुमन इन दिनों खूब चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी’ में एक्टर ने ‘जुलफीकार’ का रोल प्ले किया है। इस किरदार ने खूब लाइमलाइट चुराई है। अब अभिनेता को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने राजनीति में वापसी कर ली है। शेखर, बीजेपी में शामिल हुए हैं। बता दें कि साल 2009 में शेखर ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पटना साहिब से चुनाव लड़ा था।

BJP ज्वाइन करने के बाद बोले शेखर

पार्टी में शामिल होने के बाद अभिनेता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि कल तक तो मैं ये भी नहीं जानता था कि मैं आज यहां बैठ जाऊंगा। मैं पॉजिटिव सोच के साथ वापस आया हूं और जो राम ने सोचा मैं भी वही करना चाहता हूं।

मेरी नबावियत हीरामंडी…

मेरे माइंड में बस यही ख्याल है कि मोदी जी के सानिध्य से देश का विकास हो रहा है और उस पर अमल करना और उसमें शामिल होना हर हिंदुस्तानी का फर्ज है। शेखर ने आगे कहा कि मैं बस हीरामंडी के हिट होने का वेट कर रहा था, जिससे लोगों को ये ना लगे कि मेरे पास करने को कुछ नहीं था और मेरी नबावियत हीरामंडी तक ही सीमित है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर चल रहा मतदान

गौरतलब है कि शेखर ने ऐसे टाइम पर राजनीति में वापसी की है, जब देश में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान किया जा रहा है। वहीं, अभी इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि अभिनेता फ्यूचर में चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन वो राजनीति में वापसी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Sonali Bendre ने कैंसर पर फैंस को दी Broken News, बोली- मैं अब पहले जैसी नहीं…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola