नई दिल्ली: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के फैंस का इंतजार आख़िरकार ख़त्म हुआ! नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart of Stone Teaser) का पहला लुक शेयर कर दिया है, जिसमें गैल गैडोट, जेमी डॉर्नन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। आलिया इसी फिल्म के जरिए अपनी हॉलीवुड जर्नी की शुरुआत करने जा रही हैं।
अभी पढ़ें – Hema Malini के चुनावी बयान पर आया Rakhi Sawant का रिएक्शन, बोलीं- ‘ये एक सीक्रेट था जिसे मोदी जी..
शनिवार देर रात, नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का टीज़र जारी किया, जो कि इसका पहला फुटेज है। टीजर में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के कुछ बीटीएस ग्लिम्प्स भी शामिल हैं। ‘टुडम: अ नेटफ्लिक्स ग्लोबल फैन इवेंट’ में, वीडियो को नेटफ्लिक्स के यूट्यूब पेज पर सार्वजनिक किया गया। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से 120 से अधिक खिताबों की घोषणा की गई या टीज़र या ट्रेलर के रूप में जारी किया गया।
हार्ट ऑफ स्टोन की बात करें तो, वीडियो की शुरुआत में, एक आइलैंड, रोड और रेगिस्तान के माध्यम से तेज रफ्तार बाइक का एक लंबा शॉट देखा जा सकता है। फिर एक वॉयसओवर आता है, जिसमें सुना जा सकता है, “आप जानते हैं कि आपने किसके लिए साइन अप किया है – कोई मित्र नहीं, कोई संबंध नहीं। हम जो करते हैं वह बहुत महत्वपूर्ण है।”
वीडियो में गैल गैडोट (Gal Gadot) की राहेल स्टोन के रूप में पहली झलक देखने को मिलती है। दूसरी ओर आलिया भट्ट, जो फिल्म और जेमी डॉर्नन (Jamie Dornon) के साथ हॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं, उनकी भी एक झलक देखने को मिलती है। साथ ही कई तेज-तर्रार एक्शन और स्टंट सीन्स के कई शॉट भी देखने को मिलते हैं।
अभी पढ़ें – Daughters Day 2022: बॉलीवुड में इन बेटियों ने लहराया परचम, आगे बढ़ाई परिवार की विरासत
वीडियो में कुछ बीटीएस दृश्यों के दौरान, आलिया भट्ट, जो फिल्म में अभिनय कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत कर रही हैं, वो अपना अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, “इसमें ये पात्र हैं जिनसे आप जुड़ते हैं और महसूस करते हैं।” इसी के साथ फिल्म में उनके किरदार के नाम भी पता लगता है, जिसका नाम है ‘कीया धवन’, लेकिन वो अपने कैरेक्टर के बारे में अधिक विवरण नहीं देतीं। आलिया ने फिल्म के लिए कई एक्शन सीन भी फिल्माए हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
7 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines