Pranjal Dahiya Angry Video: हरियाणा की स्टार एक्ट्रेस प्रांजल दहिया अपने डांस से करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. अपने गानों से एक्ट्रेस अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. एक बार फिर प्रांजल चर्चाओं में आ गई हैं लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने गानों के लिए नहीं बल्कि अपने लाइव शो के लिए चर्चाओं में हैं. दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस के लाइव शो में उनके साथ बदतमीजी हुई, जिसके बाद एक्ट्रेस स्टेज से ही ऑडियंस पर भड़क गईं और बदतमीजी करने वालों को सबक सिखाया. एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
गुस्से में तिलमिलाईं प्रांजल दहिया
प्रांजल दहिया स्टेज पर अपना शो कर रही थीं, इसी दौरान ऑडियंस इतनी बेकाबू हो गई कि कुछ लोगों ने सीमा लांघ दी. भीड़ में कुछ लोग स्टेज के करीब आकर चिल्लाते हुए प्रांजल दहिया से बदतमीजी करने की कोशिश करने लगे. ये हरकत देख प्रांजल भी चौंक गईं और उनके सब्र का बांध भी टूट गया. एक्ट्रेस अपनी परफॉर्मेंस रोककर स्टेज से ही इन लोगों की क्लास लगा दी.
यह भी पढ़ें: ‘निराश हुए तो घर आ जाना…’, The Raja Saab के डायरेक्टर का बड़ा दावा; प्रभास के फैंस को दिया हाउस एड्रेस
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
प्रांजल के साथ बदतमीजी करने वालों में एक बुजुर्ग भी दर्शकों में था. प्रांजल ने चिल्लाते हुए कहा, ‘आपकी भी बहू बेटी हैं. और ताऊ तू, तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं. मुंह ना फेर जैकेट वाले तुम्हें ही कह रही हूं मैं. थोड़ा कंट्रोल में रह.’ इसके बाद प्रांजल दूसरी ओर मुड़ीं और दूसरे लोगों को कहा, ‘सर आप थोड़ा स्टेज से दूर रहिए. हमारी परफॉर्मेंस अभी बची है. खुलकर एन्जॉय करें, लेकिन हमारे साथ भी थोड़ा सहयोग बनाकर रखें.’
यह भी पढ़ें: Battle Of Galwan में किस एक्टर ने ली कितनी फीस? सलमान खान की पेमेंट जान उड़ जाएंगे होश!
कौन हैं प्रांजल दहिया?
बता दें प्रांजल दहिया हरियाणा की काफी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग रहते हैं. वहीं एक्ट्रेस के डांस का पूरा देश दीवाना है. हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के फॉलोअर्स मिलियन्स में हैं. उनका ’52 गज’ गाना यूट्यूब पर आज भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना है.
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
14 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
5 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines