हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

157 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ शिव भक्तों की पसंद बना ये हरियाणवी गाना, क्या आपने सुना है 2026 का कावड़ एंथम?

Haryanvi Song: सावन के महीने में एक हरियाणवी गाना शिवभक्तों के बीच छाया हुआ है और हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है?

विज्ञापन
Ji Laage Se Babya Mai. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Haryanvi Song: सावन का महीना चल रहा है. कांवड़ यात्रा भी जोरों-शोरों से चल रही है. इस बीच एक हरियाणवी गाना शिवभक्तों के बीच छाया हुआ है और हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने को 150 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये ट्रेंडिंग में है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है?

हरियाणवी गाना

दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ‘जी लागे से बाब्या में’ (Ji Laage se babya mai) है. इस गाने को हरियाणा के पॉपुलर सिंगर राज मवार और अमन जाजी ने गाया है. अब ये गाना शिवभक्तों के बीच अपना जलवा दिखा रहा है. इस साल ये गाना कांवड़ यात्रा का मजा दोगुना कर रहा है.

गाने को कितने व्यूज?

इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि इस यूट्यूब पर 157 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और ये साल 2025 में रिलीज हुआ था लेकिन अब कावड़ यात्रा के मौके पर ये लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. इसके अलावा ये गाना टॉप म्यूजिक वीडियो में 57वें नंबर पर है और दर्शकों का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन

सिंगर राज मवार

वहीं, अगर इस गाने के सिंगर राज मवार की बात करें तो राज मावर भारत के एक पॉपुलर हरियाणवी सिंगर, लेखर, म्यूजिक कम्पोजर और एक्टर हैं. राज का जन्म 13 अप्रैल 1994 को हरियाणा के सिरसा में हुआ था और वो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने एनर्जेटिक गानों और वायरल डांस नंबरों के लिए जाने जाते हैं.

2010-11 में की थी शुरुआत

गौरतलब है कि राज मावर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010-2011 के बीच की थी. उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट भी भोले बाबा का ही एक गाना बना था. ये गाना ‘मैं तेरी नचाई नाचूं सूं’ था. इसके अलावा उनका गाना ‘मटक चालूंगी’ भी हिट चार्टबस्टर रहा था. राज के गानों को लोगों का खूब प्यार मिलता है और उनके गाने ट्रेंडिंग में भी रहते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill के साथ शूटिंग करते वक्त हादसा, निगल गईं नोज रिंग! वीडियो देख टेंशन में फैंस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola