हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Masoom Sharma के साथ फिर हाथापाई, हरियाणवी सिंगर को 3 दिन के अंदर मारने की धमकी, क्या है मामला?

Masoom Sharma: मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. मासूम शर्मा एक शादी में गए थे, जहां पर ये पूरा बवाल हुआ है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?

विज्ञापन
Masoom Sharma. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Masoom Sharma: मशहूर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के साथ एक बार फिर से हाथापाई का मामला सामने आया है. मासूम को जान से मारने की भी धमकी मिली है. अब पुलिस ने इस पूरे विवाद और मामले पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये नया मामला?

शादी में शामिल हुए थे मासूम शर्मा

दरअसल, हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा, जींद जिले के जुलाना कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में एक शादी समारोह में गए हुए थे. इस दौरान सिंगर के साथ विवाद, मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है. ब्राह्मणवास निवासी विकास ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि 6 जुलाई 2026 की रात को अग्रसेन धर्मशाला में उनके चाचा की बेटी की शादी थी और परिवार के सभी सदस्य वहां मौजूद थे.

मासूम शर्मा के साथ गाली-गलौज

इसी दौरान उनके छोटे भाई मासूम शर्मा, जो एक सिंगर हैं, वो अपनी बहन प्रिया से मिलने कमरे में गए. इसी दौरान पास के कमरे में कुछ लोग शराब पी रहे थे और उनके पास हथियार भी थे और उन लोगों ने मासूम शर्मा के साथ गाली-गलौज की. मासूम शर्मा के साथ मौजूद हरियाणा पुलिस के एक जवान ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया.

विज्ञापन

मासूम का पीछा किया

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हथियार निकालकर हाथापाई शुरू कर दी गई और मासूम शर्मा वहां से जान बचाकर निकले, तो आरोपियों ने उनका पीछा किया. इतना ही नहीं बल्कि शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने विकास के बेटे लक्ष्य शर्मा को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है.

मासूम को जान से मारने की धमकी

साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया गया है कि कार्तिक नामक युवक ने मासूम शर्मा को तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी और किसी बड़े गैंग से संबंध होने की बात कही है. अब पुलिस ने विकास की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में आगे क्या आता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में क्या होगी Masoom Sharma की एंट्री? हरियाणवी सिंगर ने खुद किया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola