Haryanvi Singer Masoom Sharma Receives Death Threat: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या का मामला सुलझा नहीं है. पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है. इस बीच अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक आदमी कथित तौर पर अंकित की हत्या की जिम्मेदारी ले रहा है. साथ ही उसने मासूम शर्मा को धमकी देते हुए कहा है कि अगला नंबर मासूम शर्मा का है.
मासूम शर्मा को भी धमकी
दरअसल, अंकित बालियान की हत्या के बाद अंकित बालियान 005 के नाम से एक आईडी बनाई गई. इसी आईडी ये एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सिंगर मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी देने का दावा किया गया है. इस वीडियो में एक आदमी कथित तौर पर मासूम शर्मा की हत्या का दावा करता है.
मासूम शर्मा को निशाना बनाने की कही बात
जानकारी की मानें तो वीडियो में मासूम शर्मा को निशाना बनाने की बात कही गई है. साथ ही वीडियो में दिख रहे शख्स ने अंकित को गालियां भी दी है. इस वीडियो में उस आदमी ने कहा है कि अगला नंबर मासूम शर्मा का है और उसे भी मार दूंगा मैं. अंकित को भी मैंने मारा है और अब तेरा नंबर है, हरियाणा के सिंगर को मैंने मारा है.
मासूम शर्मा ने बनाया वीडियो
बता दें कि अंकित बालियान की हत्या के बाद मासूम शर्मा ने अंकित को लेकर वीडियो भी बनाया है. इस वीडियो में मासूम ने कहा कि अंकित के जाने का बहुत दुख है. हमने बहुत सारा काम साथ किया था और बहुत सारे गाने गाए हैं. मासूम ने कहा कि हमारे बीच सब कुछ अच्छा था, जिस तरीके से गुंडागर्दी बढ़ रही है, सरकार को अंकुश लगाना चाहिए. लगातार ऐसी धमकियां कलाकारों को मिल रही हैं.
अंकित बालियान की हत्या
मासूम शर्मा ने आगे कहा कि अंकित भाई का जिसने भी मर्डर किया है, उसको जल्दी पकड़ना चाहिए और उसे सजा मिले. मासूम का कहना है कि ये परेशानी हर कलाकार की है, जिसका ज्यादा नाम है, जिसके पास पैसे हैं, उसे खतरा है. बतातें चलें कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली में जिम के बाहर मशहूर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
अंकित के मर्डर की वजह का नहीं हुआ खुलासा
इस दौरान हमलावरों ने सिंगर पर करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे उन्हें कई गोलियां लगीं. इनमें से एक गोली उनके सिर में भी लगी थी. अंकित की बात करें तो वो अपने हिट गाने ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ के लिए मशहूर थे. हालांकि, अभी तक अंकित की हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है.
यह भी पढ़ें- 150 मिनट की वो फिल्म, जिसका Netflix पर 15 दिन से कब्जा, टॉप 5 से निकलने का नाम नहीं ले रही मूवी
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines