Diler Kharkiya Firing: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है, वहीं इस फायरिंग की जिम्मेदारी को अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. पोस्ट में लिखा गया है कि यह हमारी कॉल का जवाब दो, वरना तेरी छाती में गोली मारी जाएगी. लेकिन अभी तक पुलिस ने पोस्ट को लेकर कोई पुष्टी नहीं की है.
हालांकि, सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर की गई फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर खुला दावा किया जा रहा है और पोस्ट में साफ लिया गया है कि सिंगर की इस फायरिंग की पूरी जिम्मेदारी हरि बॉक्सर, हिमांशु सोनीपत, अनिल पंडित औप हरमन संधू ने ली है.
कौन हैं दिलेर खरकिया?
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को हरियाणा के खरक में हुआ था. सिंगर के पिता राजेंद्र खरकिया हरियाणवी रागिनी के मशहूर गायक हैं, जबकि उनके भाई केहर सिंह खरकिया एक फिटनेस ट्रेनर है. वहीं दिलेर खरकिया की बात करें, तो उन्होंने साल 2020 में मोटो (Moto) गाना रिलीज किया था, जो काफी हिट साबित हुई थी. इस गाने को लोगों ने काफी प्यार दिया था. इसके अलावा दिलेर खरकिया ने ‘विश’ (Wish), ‘फीम’ (Feem) और ‘लिलो चमन’ जैसे बेहतरीन गाने दिए हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी किया है.
हमला का CCTV फुटेज आया सामने
हालांकि, इस पूरे घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक बाइक सवार गाड़ी के पास आता और गोली चलाने के बाद फरार होता दिखाई दे रहा है. वहीं इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है. लेकिन अभी तक इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई जानकारी समाने नहीं आई है. बता के कि सिंगर दिलेर खरकिया के कार पर फायरिंग बीती रात यानी 17 सितंबर को साढ़े 10 बजे किया गया है. फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के साथ एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लैब टीम भी मौके पर पहूंची है. बता दे कि पुलिस ने आरोपी की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन भी कर दिया है.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines