Ek Deewane Ki Deewaniyat: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जबरदस्त ट्रोलिंग हो रही है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, तो आइए जानते हैं…
एक्स पर सामने आया पोस्ट
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस फिल्म में यूजर ने फिल्म का एक सीन, जिसमें हर्षवर्धन राणे के हाथ में चोट लगी होती है, उसका फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर में भले ही हर्षवर्धन राणे को चोट लगी है और खून बह रहा है, लेकिन राण की बाजू पर शर्ट के ऊपर से ही पट्टी बंधी हुई है. इसी वजह से फिल्म को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
क्या बोले ट्रोलर्स?
इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड के डॉक्टर्स बहुत एडवांस हैं, शर्ट के ऊपर ड्रेसिंग और हंसने वाली इमोजी. इस पोस्ट को देखने के बाद फिल्म ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि लोगों को पता कैसे चलेगा कि खून निकल रहा है? दूसरे यूजर ने कहा कि एक्सीडेंट कैसा भी हो, लेकिन पट्टी हमेशा सिर पर होती है. तीसरे यूजर ने कहा कि वो अपने दिमाग को यूज नहीं करते हैं.
दिवाली पर रिलीज हुई थी फिल्म
इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये कॉमनसेंस होती है. एक और ने कहा कि सारे कोविड में पास हुए हैं. एक अन्य ने लिखा कि आपको इन लोगों से कुछ सीखना चाहिए. एक और ने कहा कि शर्ट को चोट लगी होगी. एक ने कहा कि जान जाए पर लुक ना जाए. एक और यूजर ने कहा कि प्यार और बॉलीवुड में सब कुछ हो सकता है. इस तरह लोगों ने बुरी तरह से फिल्म को ट्रोल किया है. गौरतलब है कि ये फिल्म दिवाली के खास मौके पर रिलीज की गई थी.
यह भी पढ़ें- Isha Malviya क्या सच में करने वाली हैं शादी, मनीषा रानी ने ये कहा क्या?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines