फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हर्षवर्धन खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के संग शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर्षवर्धन की चर्चा होती नजर आ ही जाती है। इस बीच अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने इस पोस्ट में क्या शेयर किया है?
हर्षवर्धन के दिमाग में क्या चल रहा?
दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि फिल्म की शूटिंग ऑन है, जून में दूसरे साल के एग्जाम हैं, मैं अच्छा करना चाहता हूं, दिमाग में बस एक ही ट्यून है। हर्षवर्धन के इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक्टर स्टडी टेबल पर बैठे हैं और नॉट्स तैयार कर रहे हैं। नॉट्स बनाने के बाद हर्षवर्धन उन्हें पढ़ते भी नजर आ रहे हैं।
नॉट्स लिखते नजर आ रहे हर्षवर्धन
इसके अलावा हर्षवर्धन ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपने नॉट्स लिखते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा है Ambition mountain, pen fountain. वहीं, अब हर्षवर्धन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए कहा कि ऑल द बेस्ट। दूसरे यूजर ने कहा कि आपकी वजह से मैं भी पीएचडी करूंगी। एक तीसरे यूजर ने कहा कि आप जो भी करेंगे अच्छा ही करेंगे। एक ने कहा कि हम होंगे कामयाब। एक और ने कहा कि ये बंदा पढ़ता हुआ भी कमाल लग रहा है। एक ने कहा कि गुड लक हर्षवर्धन। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Aftab Shivdasani क्या करने वाले हैं कमबैक? 7 साल से बॉलीवुड से हैं गायब
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
7 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
13 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
14 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
15 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines