हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Harshvardhan Rane की फिल्म Silaa का मोशन पोस्टर रिलीज, दिखा बेहद इंटेंस लुक

Silaa Motion Poster Out: हर्षवर्धन राणे की अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर रिवील कर दिया गया है। साथ ही फिल्म का नाम भी अनाउंस किया गया है। पोस्टर में एक्टर का इंटेंस रोमांटिक लुक नजर आ रहा है।

विज्ञापन
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म का पोस्टर रिवील हो गया है। (Photo Credit- Instagram)

Silaa Motion Poster Out: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे की किस्मत चमक गई है। पहले जो फिल्म फ्लॉप हुई थी, उसे री-रिलीज के बाद फैंस का ढेर सारा प्यार मिला है। अब हर्षवर्धन राणे के हाथ में ढेर सारे प्रोजेक्ट्स हैं और उनकी बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अब एक्टर ने अपनी नई फिल्म का पहला मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दिया है।

हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म का टाइटल और पोस्टर रिलीज

हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई फिल्म का टाइटल और पोस्टर जारी कर दिया है। इस फिल्म का नाम है ‘सिला’ और इसका पहला पोस्टर कुछ देर पहले ही रिलीज किया है। हर्षवर्धन राणे के साथ इस फिल्म में सादिया खतीब नजर आने वाली हैं। इन दोनों की फ्रेश जोड़ी को अब पर्दे पर उतारा जाएगा। आपको बता दें, हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब की ये फिल्म रोमांटिक एक्शन ड्रामा होगी। यानी हर्षवर्धन राणे एक ही फिल्म में रोमांस, एक्शन और ड्रामा का मसाला लेकर आने वाले हैं।

‘सिला’ के मोशन पोस्टर में दिखी इंटेंस लव स्टोरी की झलक

वहीं, फिल्म ‘सिला’ के मोशन पोस्टर की बात करें तो इसमें हर्षवर्धन राणे एक्ट्रेस सादिया खतीब को अपनी बाहों में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस ऑन स्क्रीन जोड़ी को खून से लथपथ देखा जा सकता है। इन दोनों के ही हाथों और चेहरों से खून बह रहा है। एक तरफ हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब खून से सने हुए हैं, तो दूसरी तरफ हर्षवर्धन लड़की को पैशन के साथ थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके फेस पर जूनून वाला लुक दिख रहा है, जबकि सादिया खतीब पोस्टर में डरी-सेहमी हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘इंसानियत…ईमान…सब बेच खाया’, Suyyash Rai ने Shefali Jariwala के निधन के बाद क्यों कही ये बात?

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

इन दोनों के आस-पास आग ही आग दिखाई दे रही है। ‘सिला’ के मोशन पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे फिल्म की कहानी में खूब तबाही देखने को मिलेगी। ये लव स्टोरी काफी इंटेंस होने वाली है। अब इस पोस्टर को शेयर करते हुए हर्षवर्धन राणे ने लिखा, ‘इंतजार यहां खत्म होता है… सिला की खूबसूरत दुनिया में गोता लगाएं, जहां प्यार और मुक्ति का मिलन होता है।’ हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब पहली बार इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा के लिए साथ आए हैं, एक ऐसी लव स्टोरी जो गलत हो गई। इस फिल्म को ओमंग कुमार डायरेक्ट करने वाले हैं और शूट कल से शुरू होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola