Harshvardhan Rane Romantic Film: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी फिल्म ‘एक दिवाने की दीवानियत’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है और ये फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस बीच हम आपको हर्षवर्धन राणे की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 9 साल बाद हिट हुई थी.
2025 में रि-रिलीज हुई फिल्म
हर्षवर्धन राणे की वो फिल्म जो 9 साल बाद हिट हुई थी, इसके अगर हिंट की बात करें तो इस फिल्म में कूट-कूटकर रोमांस भरा हुआ था. इस हिंट के बाद तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं और अगर नहीं समझे, तो आपको बता देते हैं कि यहां हम फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की बात कर रहे हैं. साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को उस समय उतना प्यार नहीं मिला था, लेकिन 2025 में इस फिल्म को फिर से रिलीज किया गया और ये सुपरहिट निकली.
फिल्म का कलेक्शन
इसी के साथ अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी रि-रिलीज के दौरान अपनी ओरिजनल कमाई से ज्यादा कमाई की थी. जब फिल्म रि-रिलीज हुई, तो इसने लगभग 39.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो इसे रि-रिलीज फिल्मों में सबसे सफल बनाता है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने अपने ओरिजनल कलेक्शन को रि-रिलीज के दौरान दो ही दिन में पार कर दिया था.
रि-रिलीज के बाद मिला खूब प्यार
वहीं, अगर इस फिल्म की ओरिजनल कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में कुल 12.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसके विदेशी कलेक्शन की बात करें तो विदेश में इसने सिर्फ 3 करोड़ कमाए थे, जिससे इस फिल्म की कुल कमाई 15.60 करोड़ रुपये हो गई थी. रि-रिलीज के बाद इस फिल्म का दुनियाभर में टोटल कलेक्शन 55.30 करोड़ रुपये हो गया था. 2016 में जब फिल्म रिलीज हुई थी, तो लोगों ने इसे उस तरह से प्यार नहीं दिया था, लेकिन 2025 में फिल्म को खूब प्यार मिला है.
यह भी पढ़ें- ‘मैं सुहागन हूं विधवा नहीं’, पवन सिंह पर बरसीं वाइफ ज्योति, कहा- ‘उनक परिवार भी नहीं…’
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines