News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Harshvardhan Rane, Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक राणे की चर्चा हो रही है. इस बीच अब हर्षवर्धन ने लोगों से अपील की है कि शाहरुख खान से उनकी तुलना ना की जाए. साथ ही उन्होंने किंग खान को भगवान कहा है.
दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस स्टोरी में हर्षवर्धन राणे ने कहा है कि शाहरुख खान भगवान हैं और मैं उनका एक मामूली-सा पुजारी हूं. इसके अलावा अपने पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने कहा कि शाहरुख खान के साथ उनकी तुलना ना की जाए. उन्होंने 1 साल में 2 बार अपने गॉड लेवल स्टारडम से किया और मेरा 1 साल में 2 बार उन्हें फॉलो करने से हुआ है. मैं विनती करता हूं कि किसी भी आर्टिकल में उनके साथ मेरा नाम भी ना डालें.

गौरतलब है कि हर्षवर्धन राणे अपनी फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ की सक्सेस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में एक्टर के साथ सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं. हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है और फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के साथ ‘थामा’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों में पहले दिन ही टक्कर देखने को मिली थी.
वहीं, अगर इन दोनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘थामा’ ने टिकट खिड़की पर शानदार काम किया है और वो 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. इसके अलावा फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ का कमाई में हाथ ढीला चल रहा है और ये फिल्म अभी 50 करोड़ ही कमा पाई है. हर कोई दोनों फिल्मों की तारीफ कर रहा है. अब देखने वाली बात ये होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है?
यह भी पढ़ें- ‘खाने के नाम पर भारी लूट…’, Shilpa Shetty का रेस्टॉरेंट Bastian कराएगा जेब ढीली
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।