Harshvardhan Rane: अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के कई सीन्स और गानों की रील्स भी वायरल हो रही हैं। फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को लोगों की डिमांड पर फिर से रिलीज किया गया है। इस बीच जाहिर है कि फिल्म के एक्टर लाइमलाइट में हैं और उनको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें भी हो रही हैं।
हर्षवर्धन राणे ने दिया जवाब
इंटरनेट पर हर्षवर्धन राणे का एक लेटेस्ट वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, हर्षवर्धन राणे ने instantbollywood को दिए एक इंटरव्यू में अपनी रियल लव-लाइफ पर बात की। इस दौरान जब एक्टर से पूछा गया कि लव लाइफ में क्या चल रहा है, तो हर्षवर्धन राणे कहते हैं कि मैं तो पढ़ाई कर रहा हूं और साइकोलॉजी ऑनर्स कर रहा हूं। इसका मेरा दूसरा साल है। फर्स्ट ईयर में 81.5 % मार्कस आए मेरे।
पढ़ाई कर रहे हैं हर्षवर्धन राणे
हर्षवर्धन राणे ने कहा कि अभी वर्कआउट, पढ़ाई, शूट और बस प्यार ही प्यार है लाइफ में। एक्टर ने आगे कहा कि मैं जब जिम में भी होता हूं, तो हैडफोन लगाकर पढ़ रहा होता हूं। मुझे ट्रैफिक पसंद है, मैं जब ट्रैफिक में फंसता हूं, तो पढ़ाई कर लेता हूं। मुझे एयरपोर्ट पर वेट करना अच्छा लगता है क्योंकि उस दौरान मैं पढ़ाई कर लेता हूं।
वेटिंग टाइम अच्छा लगता है- हर्षवर्धन राणे
हर्षवर्धन राणे ने कहा कि मुझे वेटिंग टाइम अच्छा लगता है, क्योंकि उस टाइम मैं वो काम कर पाता हूं, जो मैं करना चाहता हूं। अब हर्षवर्धन राणे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यार हर्षवर्धन राणे कितने हैंडसम हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि दिल छूने वाली फिल्म।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
तीसरे यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि सनम तेरी कसम। चौथे यूजर ने कहा कि किस-किस को फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं। गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले ‘सनम तेरी कसम’ का दूसरा पार्ट भी अनाउंस किया गया है। फिल्म का अपना एक अलग ही फैनबेस है और लोगों को ये फिल्म बेहद पसंद है।
रि-रिलीज हुई है फिल्म
इस फिल्म की कहानी इतनी इमोशनल है कि किसी का भी दिल छू लेगी और किसी की भी आंखें नम कर सकती है। फिल्म भले ही सिनेमाघरों में रि-रिलीज की गई है, लेकिन अच्छी खासी कमाई कर रही है और इसे लोगों का पहले से ज्यादा प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant ब्राइडल लुक में आईं नजर, Hania Aamir बोलीं- i’m…
संबंधित खबरें
LIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
25 mins ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
42 mins agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
18 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
21 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
22 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
22 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
23 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines