हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

EXCLUSIVE: 9 नहीं 25 साल तक... Harshvardhan Rane ने अपने स्ट्रगल पर क्या कहा?

Harshvardhan Rane: पॉपुलर एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है और लोगों पर इसका क्रेज अभी भी बना हुआ है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane

Harshvardhan Rane: पॉपुलर एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हर्षवर्धन राणे को लेकर सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कई किस्से सुनने को मिल जाएंगे। इस बीच अब हर्षवर्धन राणे ने अपने उन 9 सालों पर बात की, जो फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ से अब तक रहे हैं। आइए जानते हैं कि बीते नौ सालों के बारे में हर्षवर्धन राणे का क्या कहना है?

मैं नौ साल पहले स्क्रीन पर आया था- राणे

हर्षवर्धन राणे ने हाल ही में News24 से खास बातचीत की। गौरतलब है कि हर्षवर्धन ने कहा था कि मेरे साथ जो किया वो न्यू कमर्स के साथ मत करना। इस एक्सक्लूसिव बातचीत में हर्षवर्धन राणे ने अपने पिछले नौ सालों के बारे में बात करते हुए कहा कि सच में ये नौ साल लोगों की नजरों में हैं क्योंकि मैं नौ साल पहले स्क्रीन पर आया था, तो लोगों को ये नौ साल दिख रहे हैं, लेकिन मैं सच बताऊं तो जब मैं 16 साल का था तब घर से भागा था, तो मेरे लिए ये वहां से शुरू हुआ है।

ये करीबन 25 साल की कहानी है- हर्षवर्धन

हर्षवर्धन राणे ने आगे कहा कि ये सच में लंबा समय है और मुझे लगता कि ये करीबन 25 साल की कहानी है। डिपेंड करता है कि वो एक्टर किस फेज में दिखे और आप उस फेज की बात करें, लेकिन मैंने ऐसा क्यों कहा, तो मुझे ये फील करने के लिए 25 साल लगे और यहां आने के बाद फिर नौ साल लगे। इसलिए मैं बस लोगों को यही कहना चाहता हूं कि जो लोग मेहनत कर रहे हैं कि रिजल्ट्स नहीं मिलने वाले लेकिन आपको मेहनत करनी है।

पूरी शिद्दत से मेहनत करनी है- राणे

हर्षवर्धन राणे ने कहा कि आपको सुबह उठना है, अच्छे कपड़े पहनने हैं, जाना है, पूरी शिद्दत से मेहनत करनी है और वापस आकर चेक करना है कि कुछ रिजल्ट आया, नहीं आया तो कोई बात नहीं और अगले दिन फिर से इस साइकिल को रिपीट करना है। हां, ये एक बोरिंग साइकिल है, लेकिन आपको एक बोरिंग तरीके से ये काम करना है।

एक टाइम पर सब थक जाते हैं- हर्षवर्धन राणे

हर्षवर्धन राणे ने आगे कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि तब भी आपको सफलता मिलेगी, लेकिन हां एक टाइम पर भगवान, किस्मत, संभावना सब थक जाते हैं। तब आखिर में आपकी डेस्टिनी यही कहेगी कि अरे यार ये यहीं खड़ा है, इसको प्लीज दो। मैं और बाकी एक्टर भी इसका वेट करते हैं। इसलिए अपने वो वहां तक लेकर जाना है।

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’

गौरतलब है कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों सिनेमाघरों में रि-रिलीज के बाद अफना जलवा दिखा रही है और फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?

यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ‘मैं सब सही कर रहा हूं, थका तो’, Harshvardhan Rane ने क्यों कही ये बात?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें