Sanam Teri Kasam 2 Announced: बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इस फिल्म को वैसे तो रिलीज हुए 8 साल हो चुके हैं, लेकिन ‘इंदर’ और ‘सुरु’ की लव स्टोरी को फैंस भुला नहीं पा रहे हैं। ऐसे में फिल्म की पॉपुलैरिटी देखते हुए मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की इस फिल्म के सीक्वल की अब ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। यानी जल्द ही फैंस को ‘सनम तेरी कसम 2‘ देखने को मिलेगी।
‘सनम तेरी कसम 2’ का हुआ ऐलान
अब एक्टर हर्षवर्धन राणे ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए चाहने वालों को ये गुड न्यूज सुनाई है। वो स्क्रिप्ट के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में ‘सनम तेरी कसम’ की एक तस्वीर भी नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सनम तेरी कसम 2′ ऑफिशियली बन रही है! पहली फिल्म की शानदार लव स्टोरी के बाद, हम कुछ और भी लेकर आए हैं! अपडेट के लिए बने रहें! #SanamTeriKasam2।’ अब एक्टर के इस पोस्ट ने फैंस की खुशी को सातवें आसमान तक पहुंचा दिया है।
मावरा हुसैन भी होंगी फिल्म का हिस्सा?
दूसरी तरफ फैंस ने एक खास डिमांड भी शुरू कर दी है। दरअसल, पहले पार्ट में लोगों को हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन (Mawra Hocane) की जोड़ी बेहद पसंद आई थी। अब फिल्म में हर्षवर्धन की एंट्री तो कन्फर्म हो गई है, लेकिन मावरा को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनका इस फिल्म के सीक्वल में आना मुश्किल लग रहा है और इसके कई कारण हैं। पहला तो वो फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ के आखिर में मर गई थीं और दूसरा वो पाकिस्तानी आर्टिस्ट हैं और काफी समय से कोई भी पाकिस्तानी कलाकार किसी भी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं बना है। ऐसे में मावरा की इस सीक्वल में एंट्री मुश्किल लग रही है।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan को Amitabh नहीं किसी और एक्टर पर था क्रश, उनकी बीवी के सामने कबूली बात
फैंस को याद आई मावरा
अब फैंस के रिएक्शंस की बात करें तो एक तरफ एक्साइटमेंट जताते हुए वो लोग कमेंट कर रहे हैं, ‘ये इंदर इज बैक।’ तो दूसरी तरफ वो कह रहे हैं, ‘मावरा के बिना? इसे नहीं देखेंगे।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘हम मावरा को हीरोइन के रूप में देखना चाहते हैं।’ एक ने लिखा, ‘दिन की सबसे अच्छी खबर, लेकिन मावरा (सरु) के बिना ये दुखद हिस्सा है।’ किसी ने पूछा, ‘क्या ये मावरा के साथ संभव है?’ एक फैन बोला, ‘हम मावरा के बिना #sanamterikasam नहीं चाहते।’ अब फैंस की ये डिमांड पूरी होती है या नहीं, ये देखना होगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines