Harshvardhan Rane: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हर्षवर्धन राणे और सोमन बाजवा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. इस बीच अब हर्षवर्धन राणे ने सरेआम माफी मांगी है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्टर को माफी मांगनी पड़ी? आइए जानते हैं पूरा मामला?
क्या है मामला?
दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक यूजर ने हर्षवर्धन की फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ को बकवास कहा और अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ से कंपेयर करने को लेकर आलोचना करने पर माफी मांगी. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हर्षवर्धन की फिल्म ‘एक दीवाने की दिवानियत’ की तुलना ‘सैयारा’ से करने पर एक्टर की आलोचना की और कहा कि उनकी फिल्म बकवास है.
हर्षवर्धन राणे ने मांगी माफी
जैसे ही हर्षवर्धन राणे का ध्यान पर इस गया तो अभिनेता ने बेहद शांत और विनम्रतापूर्वक फैन से माफी मांगी. हर्षवर्धन ने अपने कमेंट में कहा कि सॉरी सर, और ज्यादा मेहनत करूंगा. अब हर्षवर्धन का ये जवाब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गौरतलब है कि हर्षवर्धन राणे ने अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले लोगों से अपील की कि उनकी फिल्म को देखें.
फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दिवानियत’ में टक्कर
इतना ही नहीं बल्कि हर्षवर्धन की फिल्म के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ भी रिलीज हुई है. एक्टर ने दोनों फिल्में देखने के लिए लोगों से अपील की है. गौरतलब है कि आयुष्मान खुराना और हर्षवर्धन की फिल्म दोनों एक ही दिन रिलीज हुई थी. ऐसे में पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर हुई.
दोनों फिल्मों की कमाई
इसका सीधा असर दोनों की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है, लेकिन फिर भी ये फिल्म लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है. आयुष्मान खुराना की फिल्म ने जहां 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है, तो वहीं हर्षवर्धन की फिल्म 50 करोड़ के करीब है. देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकती है?
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh को मिली धमकी, Amitabh Bachchan से जुड़ा है मामला?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines